फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   No any plants in Madhawaliya Gosadan

मधवलिया गोसदन के गांधी उपवन में पौधे ढूंढ़ते रह जाओगे

Mon, 25 Oct 2021 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
No any plants in Madhawaliya Gosadan
मधवलिया गोसदन के गांधी उपवन में ढूंढते रह जाएंगे पौधे
विज्ञापन

महराजगंज। मधवलिया गोसदन अक्सर सुर्खियों में आ ही जाता है। इस गोसदन में गायों को मरने में डीएम समेत कई अधिकारियों पर कार्रवाई हुई थी। अब इस गोसदन में पौधों के रखरखाव को लेकर प्रश्नचिह्न खड़ा हुआ है। इस गोसदन में पांच एकड़ में गांधी उपवन बना है। यहां लगे पौधे ढूंढने पर भी नहीं मिल रहे रहे हैं। जबकि गांधी में उपवन में पांच हजार पौधे लगाए गए थे। इसके लिए मोटी रकम भी व्यय हुआ था। लेकिन, ताजा स्थिति देखने में इसके रखरखाव को लेकर जागरूकता की पोल खुल जाती है।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्राम पंचायत मैरी के मधवलिया गोसदन के गांधी उपवन में 9 अगस्त 2019 को पांच हजार पौधे लगे थे। पौधों को लगाने में 182 रुपये की दर से मजदूरी भुगतान हुई थी। इस तरह श्रम पर 51,870 रुपये व्यय हुए थे। 755 मानव दिवस का सृजन हुआ था। सामग्री पर 4500 रुपये खर्च हुए थे। लेकिन, हकीकत में दूर-दूर तक पौधे दिखते ही नहीं हैं। ये पौधे कहां गए किसी को कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन

हरेंद्र प्रसाद, सुभाष, छोटेलाल, श्रीकांत ने बताया कि पौधों की सुरक्षा को लेकर गंभीरता नहीं बरती गई। यही कारण है कि पौधे लगने के कुछ माह बाद ही सूख गए। यहां हरियाली सिर्फ फाइलों में दिखती है। पौधे तो हर कोई ढूंढता रह जाएगा। पौधों का नहीं मिलना व्यवस्था की खामियों को उजागर करने के लिए काफी है। गांधी उपवन को हरा भरा रखने के मकसद से पौधों को लगाया गया था। लेकिन, हकीकत में हरियाली नहीं वीरानगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान मैरी कोइली देवी के पति खदेरू प्रसाद ने बताया कि वर्तमान में गांधी उपवन में पौधे नहीं दिख रहे। यह पौधे हमारे कार्यकाल में नहीं लगे थे जिससे इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है।
गोसदन में लगे पौधों के बारे में जानकारी नहीं है। इसके बारे में जिम्मेदारों से जानकारी ली जाएगी, फिर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-गौरव सिंह सोगरवाल, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed