{"_id":"69ab40e49b43dba1b20c16d8","slug":"nishan-yatra-taken-out-with-the-chants-of-khatu-shyam-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-172812-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खाटू श्याम के जयकारों के साथ निकाली निशान यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खाटू श्याम के जयकारों के साथ निकाली निशान यात्रा
विज्ञापन
फरेंदा में निकली निशान यात्रा में शामिल मारवाड़ी समाज की महिलाएं।
फरेंदा। कस्बे के श्री श्याम शक्ति धाम मंदिर में राजस्थान आदर्श सेवा समिति ने शुक्रवार को धूमधाम से खाटू श्याम की कलश एवं निशान यात्रा निकाली। निशान यात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु खाटू श्याम की निशान यात्रा उठाकर नाचते गाते श्रीश्याम जी धाम मंदिर पहुंचे।
मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय मूर्ति पूजा एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया है। निशान यात्रा का जगह-जगह लोगों ने भव्य स्वागत किया। जानकारी के अनुसार, निशान यात्रा कस्बे के श्रीराम जानकी मंदिर से शुरू होकर आंबेडकर तिराहा, बस स्टैंड, विष्णु मंदिर, मिल गेट, धानी ढाला होते हुए श्यामजी धाम मंदिर पहुंची।
शोभा यात्रा के दौरान ढोल नगाड़ों,रथ, झांकी के साथ सैकड़ों पुरुष व महिलाएं हाथ में झंडा लिए नाचते-गाते जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। निशान यात्रा के साथ पुलिस की टीम व एनसीसी कैडेट सुरक्षा में मौजूद थे। करीब तीन घंटे तक कस्बे में भ्रमण के बाद यात्रा श्रीशक्ति धाम मंदिर पहुंची। मूर्ति पूजन व प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान 7 और 8 मार्च को भजन कीर्तन महोत्सव व 9 मार्च को श्रीश्याम अखंड ज्योति पाठ का आयोजन होगा। इसमें प्रसाद का वितरण होगा।