फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   nishad party win nautnwa seat

नौतनवां में पहली बार भाजपा गठबंधन का खुला खाता

Fri, 11 Mar 2022 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
nishad party win nautnwa seat
नौतनवां से बीजेपी गठबंधन प्रत्याशी ऋषि त्रिपाठी को प्रमाण पत्र देते डीएम सत्येंद्र कुमार ,एसपी ? - फोटो : MAHARAJGANJ
नौतनवां में पहली बार भाजपा गठबंधन का खुला खाता
विज्ञापन

- दो परिवारों के बीच हर बार होती थी चुनावी जंग
- इस बार के जनादेश ने रच दिया इतिहास
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नौतनवां विधानसभा सीट से भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी के उम्मीदवार ऋषि त्रिपाठी को जीत मिली है। इस सीट के बारे में कहा जाता था कि यहां दो परिवारों के बीच कोई तीसरा सेंध नहीं मार सकता है। लंबे समय से दो परिवारों के बीच ही सत्ता सिमट कर रह गई थी। खास बात यह रही की यहां से भाजपा का प्रदर्शन भी चुनाव में काफी खराब रहता था, लेकिन इस बार सारे मिथक को तोड़ते हुए पहली बार चुनाव मैदान में उतरे ऋषि त्रिपाठी चुनाव जीत कर सारे भ्रम को तोड़ दिया।
यहां मिली जीत पर सबसे ज्यादा भाजपा खेमे में खुशी है। यह सीट केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के लिए भी प्रतिष्ठा का विषय बन चुका था। उन्होंने पूरे मनोयोग से क्षेत्र में काम किया, जिसका सार्थक परिणाम सामने आ गया है।
विज्ञापन

नौतनवां विधानसभा की सीट पर पहली बार हुआ है कि भाजपा गठबंधन के सहारे जीत मिली है। यह सीट जिले की हाई प्रोफाइल सीट मानी जाती है। मधुमिता हत्याकांड में सजा काट रहे बाहुबली नेता पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी का इस सीट पर दबदबा रहा है। वह चार बार इस सीट से विधायक रहे। एक बार जेल में रहते हुये इस सीट पर जीत दर्ज की थी। उनके जेल में जाने के बाद उनके बेटे सारा हत्याकांड का आरोपित अमनमणि त्रिपाठी यहां से विधायक हैं। इस परिवार के चलते नौतनवां विधानसभा की सीट अक्सर सुर्खियों में रहती है। वहीं इनके प्रतिद्वंद्वी कुंवर बंधु और मणि परिवार के नाम पर ही यहां चुनाव होते थे, लेकिन इस बार यह परंपरा टूट गई। इस बार के चुनाव में यहां सपा प्रत्याशी कुंवर कौशल सिंह दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, बसपा के अमनमणि त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौतनवां विधानसभा की सीट पर कब कौन जीता
वर्ष 1951 में रामअवध सिंह कांग्रेस से यहां के पहले विधायक बने। इसके बाद पूर्वंचल में बाहुबली नेता के रुप में पहचान रखने वाले विरेंद्र शाही 1985 में चुनाव जीते। इसके बाद 1989 में पहली बार कांग्रेस की सीट पर अमर मणि त्रिपाठी विधायक बने, लेकिन 1891 अखिलेश सिंह ने जनता पार्टी के टिकट पर उन्हें शिकस्त दी और लगातार दो बार विधायक बने। वर्ष 2007 में अमर मणि त्रिपाठी फिर चुनाव जीते। 2012 में कौशल सिंह कांग्रेस की टिकट पर अमन मणि को शिकस्त दी। 2017 भाजपा की लहर में अमन मणि त्रिपाठी निर्दल 79,666 मत पाकर चुनाव जीते। सपा के कुंवर कौशल सिंह को 47,310 मत मिले। अमन मणि को 32,356 मत से जीत मिली थी। तीसरे नंबर पर रहे भाजपा के समीर त्रिपाठी 45,050 मत मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed