{"_id":"67e99a0462e0bb3af60e6481","slug":"nine-muslims-started-the-navratri-fast-four-hindus-were-also-busy-in-worshipping-allah-maharajganj-news-c-206-1-go11002-145818-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नाै मुस्लिमों ने शुरू किया नवरात्र व्रत, चार हिंदू भी अल्लाह की बंदगी में रहे मशगूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नाै मुस्लिमों ने शुरू किया नवरात्र व्रत, चार हिंदू भी अल्लाह की बंदगी में रहे मशगूल
Mon, 31 Mar 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। समाज में पनप रहे जाति-धर्म के द्वेष के बीच जिला कारागार में निरुद्ध बंदी समरसता का संदेश दे रहे हैं। यह वह बंदी हैं जो किसी न किसी जुर्म में जिला कारागार में निरुद्ध हैं।
रविवार से 132 बंदियों ने नवरात्र व्रत प्रारंभ किया है, जिसमें 9 मुस्लिम बंदी भी शामिल हैं। वहीं चार हिंदू बंदी यहां ऐसे रहे जिन्होंने पूरे रमजान रोजा रखकर खुदा की बंदगी में समय व्यतीत की। जेल प्रशासन इन बंदियों के फलाहार की व्यवस्था कर सहयोग कर रहा है।
जिला कारागार में 132 बंदियों ने चैत्र नवरात्र प्रतिपदा से व्रत प्रारंभ कर दिया है। इसमें पांच महिलाएं शामिल हैं। साथ ही 9 मुस्लिम बंदी भी इस संख्या में समाहित हैं जिन्होंने व्रत रखा है। यहां के चार हिंदू बंदी ऐसे रहे जिन्होंने पूरे रमजान रोजा रखकर एकता संदेश दिया।
विज्ञापन
जेल प्रशासन कर रहा सहयोग : कारागार में निरुद्ध बंदियों को जेल प्रशासन मनचाहे पूजा पद्धति से उपासना व बंदगी में सहयोग कर रहा है।
व्रत रखने वालों को दो केला, तीन उबला आलू, गुड़ व एक कप दूध उपलब्ध करा रहा है। इसके अलावा रोजा रखने वाले हिंदुओं को फल या खजूर देकर रोजा खोलने की व्यवस्था दी।