फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Maharajaganj Election Result nine barrier installed for safety

Maharajaganj Election Result: सुरक्षा के लिए बनाए गए नौ बैरियर

Thu, 10 Mar 2022 02:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 02:28 PM IST
विज्ञापन
Maharajaganj Election Result nine barrier installed for safety
कलेक्ट्रेट परिसर में मतगणना के लिए किया गया बैरिकेडिंग।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
सुरक्षा के लिए बनाए गए नौ बैरियर
विज्ञापन

- प्रत्येक बैरियर पर प्रशासनिक जिम्मेदारों के साथ तैनात रहेंगे सुरक्षाकर्मी

इस लिंक पर क्लिक करें और उत्तर प्रदेश के चुनावी नतीजों से हो जाएं रूबरू

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना बृहस्पतिवार को होगी। मतगणना को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने नौ बैरियर बनाए हैं। प्रत्येक बैरियर पर एक-एक प्रशासनिक अधिकारी के साथ सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

जिला महिला चिकित्सालय के पास महिला चिकित्सालय पर बने बैरियर पर सहायक आयुक्त वाणिज्य कर रामअचल, लोहिया पार्क स्थित बैरियर पर सहायक अभियंता सिंचाई मोहम्मद खालिद, शाहू जी की मूर्ति के पास बने बैरियर पर जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव, निर्वाचन कार्यालय के सामने कलेक्ट्रेट भवन गेट पर सहायक अभियंता नलकूप मोहम्मद शकील अहमद की ड्यूटी लगाई गई है। इन लोगों के साथ सुरक्षाकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, कलेक्ट्रेट परिसर के गेट नंबर एक पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार सिंह, गेट नंबर दो पर अधिशासी अधिकारी रामदुलारे यादव, गेट नंबर तीन पर अधिशासी अधिकारी देवेंद्र त्रिपाठी, गेट नंबर चार पर अधिशासी अधिकारी अवध प्रकाश सिंह तथा गेट नंबर पांच पर अधिशासी अधिकारी राजनाथ यादव को तैनात किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि मतगणना को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी जिम्मेदारों को आवश्यक जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियंत्रण कक्ष में तैनात किए गए चार अधिकारी
मतगणना के लिए लोकवाणी कक्ष में बने नियंत्रण कक्ष में एसडीएम मोहम्मद जसीम को प्रभारी बनाया गया है। सहायक प्रभारी के रुप में जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय, सहायक निबंधक सहकारिता सवींद्र सिंह व जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय यादव को तैनात किया गया है।


सिर्फ एक क्लिक पर जानें हर विधानसभा सीट का नतीजा

कार्मिकों को छह बजे तक कलेक्ट्रेट पहुंचना होगा
गणना कार्य में लगे सभी कार्मिकों को सुबह छह बजे कलेक्ट्रेट में पहुंचना होगा। जिससे कि टेबल पर आवश्यक तैयारियों को पूरा कराते हुए समय से मतगणना का कार्य प्रारंभ किया जा सके।

महिला अस्पताल के सामने व लोहिया पार्क में बनाया गया पार्किंग स्थल
उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि प्रत्याशी व उनके अभिकर्ता अपने वाहनों को महिला अस्पताल के सामने खड़ा करेंगे, जबकि गणना कार्मिकों को अपने वाहनों को लोहिया पार्क में खड़ा करना होगा।
कैंप प्रभारी नियुक्त किए गए
जिला प्रशासन ने चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों व मीडिया के जिम्मेदारों को विवरण उपलब्ध कराने के लिए विधानसभा वार अलग-अलग कैंप प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। वे संबंधित विधानसभा से चरणवार सूचनाओं को लाकर मीडिया व प्रत्याशियों के कैंप में उपलब्ध कराएंगे।
मोबाइल, लैपटॉप व कैमरा का प्रवेश होगा वर्जित
मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों, अभिकर्ताओं के मोबाइल, लैपटॉप व कैमरा आदि का प्रवेश वर्जित होगा। वे अपने कैंप तक मोबाइल ले जा सकेंगे। यह आदेश शांति व सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कर्मी, चुनाव से जुड़े अधिकारियों पर लागू नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed