फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nine and a half quintals of maize recovered from sugarcane field

Maharajganj News: गन्ने के खेत से साढ़े नौ कुंतल मक्का बरामद

Wed, 11 Feb 2026 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Nine and a half quintals of maize recovered from sugarcane field
ठूठीबारी। भारत-नेपाल की सीमा पर गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस, एसएसबी और कस्टम की संयुक्त टीम ने गन्ने के खेत से लावारिस 19 बोरा मक्का बरामद किया है। इस बरामदगी के बाद विधिक कार्रवाई के लिए मक्का को कस्टम ठूठीबारी को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

ठूठीबारी एसएसबी बीओपी इंचार्ज सर्वेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे एसएसबी, कस्टम व पुलिस की संयुक्त टीम पिलर संख्या 505 के पास पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गन्ने के खेत में तस्करों ने बोरे में भरकर मक्का रखा हुआ है। टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली तो गन्ने के खेत से 19 सफेद बोरियों में विदेशी मक्का बरामद हुआ। कुल बोरियों का वजन 9.5 क्विंटल बताया गया है। एसएसबी ठूठीबारी बीओपी के इंचार्ज सर्वेश कुमार ने बताया कि मामले में विधिक कार्यवाही करते हुए बरामद मक्का को ठूठीबारी कस्टम को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed