फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nichlaul became champion in district level basic children's competition

Maharajganj News: जिलास्तरीय बेसिक बाल प्रतियोगिता में निचलौल बना चैंपियन

Wed, 30 Oct 2024 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 30 Oct 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Nichlaul became champion in district level basic children's competition
महराजगंज। जिला स्टेडियम में मंगलवार को जिला स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हुआ। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में निचलौल ब्लाॅक ने ओवरआल चैंपियन का खिताब अपने नाम करते हुए मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया। मिठौरा व फरेंदा ब्लाॅक के खिलाड़ियों ने संघर्षशीलता का परिचय देते हुए उप विजेता की ट्राॅफी अर्जित की। निचलौल को सर्वाधिक 144 अंक व मिठौरा व फरेंदा को संयुक्त रूप से 132 अंक प्राप्त हुए। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्राथमिक बालक वर्ग में परतावल के राकेश व पनियरा के अरविंद व बालिका वर्ग में सदर की रंजना सदर व फरेंदा की रोशनी को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। जूनियर बालक वर्ग में लक्ष्मीपुर के अमरेश व फरेंदा के अखिलेश और बालिका वर्ग में फरेंदा के जावसी व्यक्तिगत चैंपियन बनें।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी सदर अंकिता सिंह, क्रीड़ा प्रभारी सुदामा प्रसाद, सीबी पांडेय, अगणित कुमार मुसाफिर पटेल, वंशीधर सिंह, आनंद पांडेय, शिव कुमार, आनंद मिश्रा ने विजेता टीम को ट्राॅफी व खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। खंड शिक्षा अधिकारी सदर ने कहा कि बच्चे मिट्टी के घड़े की तरह होते हैं। उन्हें शिक्षक जो चाहें वह बना सकते हैं। परिषदीय स्कूल के बच्चों ने अपने प्रदर्शन से इसे साबित कर दिया है।
विज्ञापन

इस दाैरान व्यायाम शिक्षक अनिरुद्ध निराला, बैजनाथ सिंह, क्षेत्रीय व्यायाम शिक्षक अखिलेश पाठक, नित्यानंद मिश्रा, शैलेष पांडेय, गिरिजेश पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद-
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed