फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Newlywed woman's body found in suspicious circumstances at in-laws' home; dowry death alleged.

Maharajganj News: संदिग्ध हालत में नव विवाहिता का ससुराल में मिला शव, दहेज हत्या का आरोप

Sat, 11 Jul 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Newlywed woman's body found in suspicious circumstances at in-laws' home; dowry death alleged.
मृतका रोशनी के रोते बिलखते परिजन।
पनियरा क्षेत्र की ग्राम सभा रजौड़ा का मामला, 26 अप्रैल 2026 हुई थी शादी
विज्ञापन

महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र की ग्राम सभा रजौड़ा में शुक्रवार को ससुराल में एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध हालत में कमरे में बेड पर मिला। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। मामले की जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार, पनियरा थाना क्षेत्र के अवसानी निवासी छेदी ने अपनी बेटी रोशनी की शादी 26 अप्रैल 2026 को पनियरा थाना क्षेत्र के रजौड़ा निवासी राहुल के साथ किया था। मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि आज उसकी विदाई थी दिन में करीब एक बजे रोशनी से फोन पर बात भी हुई थी। कुछ देर बाद ससुराल से फोन जाता है कि आज विदाई कराने मत आइएगा लेकिन फिर भी मायके से लोग विदाई कराने आ गए और यहां देखा कि रोशनी की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पनियरा थानाध्यक्ष संजय सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। घटनास्थल पर सीओ सदर, नायब तहसीलदार व फोरेंसिक टीम पहुंच कर जांच में जुटे रहे। मायके वालों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का मामला लगा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

- अंकुर गौतम, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed