{"_id":"6733b572fd4367f1ae07d8c4","slug":"newly-married-woman-beaten-dies-in-hospital-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-135587-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नवविवाहिता की पिटाई, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नवविवाहिता की पिटाई, अस्पताल में मौत
Wed, 13 Nov 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 13 Nov 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के बजही गांव में एक शख्स को दहेज में बाइक की डिमांड पूरा नहीं हुई तो उसने परिजनों के साथ मिलकर नवविवाहिता की बेरहमी से पिटाई कर दी।
नवविवाहिता का इलाज के दौरान मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस मंगलवार को मृत नवविवाहिता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी तहरीर में रामजस भारती निवासी हरगावा ने बताया है कि वह बेटी निशा भारती की शादी लगभग दो वर्ष पहले सुरेन्द्र भारती निवासी बजही के साथ की। शादी के बाद ही दामाद और उनके परिजन दहेज के लिए बेटी निशा भारती को प्रताड़ित करने लगे। इसी बीच दामाद ने दहेज में बाइक की डिमांड करते हुए 30 अक्तूबर 2024 को अपने परिजनों के साथ मिलकर बेटी निशा की बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही उन्होंने 112 पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस को मौके पर पहुंचने से पहले ही बेटी के ससुराल वालों ने उसे लहूलुहान हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया दिया, जहां पर बेटी निशा की हालात नाजुक देख डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी बेटी की हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे डॉक्टरों ने मेडिकल काॅलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। जहां पर बेटी निशा की इलाज के दौरान 5 नवंबर 2024 को समय लगभग 11 बजे मौत हो गई। उसके बाद से वह लोग काफी सदमे में थे। थाना प्रभारी गौरव कन्नौजिया के अनुसार, आरोपी पति सुरेंद्र, दीनानाथ, राबड़ी और गीता निवासी बजही के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज हुआ है।