फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Newly married woman adamant on living with her lover

Maharajganj News: शादी के सात फेरे लिए, 7 दिन भी नहीं टिका रिश्ता; प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी नवविवाहिता

Tue, 21 May 2024 12:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 21 May 2024 12:01 PM IST
सार

शादी के बाद युवक दुल्हन को घर ले आया, जहां नवविवाहिता मायूस रही। मौका पाकर 16 मई की रात प्रेमी के साथ फरार हो गई। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर दुल्हन को ढूंढने की गुहार लगाई। पुलिस ने नवविवाहिता को उसके प्रेमी युवक के साथ शहर से बरामद कर ली।

विज्ञापन
Newly married woman adamant on living with her lover
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी के सात दिन बाद ही उसकी दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई। थाने में शिकायत के बाद पुलिस दुल्हन को उसके प्रेमी के साथ बरामद कर थाने लाई और परिजनों को सूचना दी। रविवार को दुल्हा और दुल्हन व प्रेमी युवक के परिजन थाने पहुंचे। लोगों ने नवविवाहिता को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही।

विज्ञापन


सोमवार सुबह मामला फिर कोठीभार थाने पर पहुंच गया, लेकिन पंचायत के बाद भी कोई हल नहीं निकला। जानकारी के मुताबिक, निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक की शादी नौ मई को चौक थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी।
विज्ञापन


शादी के बाद युवक दुल्हन को घर ले आया, जहां नवविवाहिता मायूस रही। मौका पाकर 16 मई की रात प्रेमी के साथ फरार हो गई। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर दुल्हन को ढूंढने की गुहार लगाई। पुलिस ने नवविवाहिता को उसके प्रेमी युवक के साथ शहर से बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने थाने पर किसी प्रकार की पंचायत से इंकार करते हुए कहा परिजनों की शिकायत पर फरार नवविवाहिता को उसके प्रेमी के साथ शहर के चौराहे से बरामद कर लिया गया। उसके बाद परिजनों को सूचना देते हुए उन्हे सौंप दिया गया।

नवविवाहिता के मामा के गांव का रहने वाला है प्रेमी युवक
जानकारी के मुताबिक नवविवाहिता जिस प्रेमी युवक के साथ शादी के सात दिन बाद फरार हुई थी। वह नवविवाहिता के मामा के गांव का रहने वाला है। नवविवाहिता करीब तीन वर्ष पहले कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में अपने मामा के घर आई थी।


जहां पर वह एक युवक को दिल दे बैठी। फिर दोनों में चोरी छिपे बात करने के साथ ही एक दूसरे से मिलते जुलते रहते थे। शादी के बाद भी नवविवाहिता प्रेमी युवक को नहीं भूल सकी। फिर प्रेमी के साथ रहने के लिए शादी के सात दिन बाद फरार हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed