{"_id":"69fa5b68f8f1d41d500c1f48","slug":"newly-elected-president-chaudhary-shivendra-singh-was-welcomed-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-176708-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नव निर्वाचित अध्यक्ष चौधरी शिवेंद्र सिंह का किया गया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नव निर्वाचित अध्यक्ष चौधरी शिवेंद्र सिंह का किया गया स्वागत
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड के नव निर्वाचित अध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भाजपा कार्यालय पर आयोजित किया गया कार्यक्रम
महराजगंज। उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड के नव निर्वाचित अध्यक्ष चौधरी शिवेंद्र सिंह का जनपद में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यालय में स्वागत किया गया। मंगलवार को उनके स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि चौधरी शिवेंद्र सिंह का निर्विरोध निर्वाचन संगठन की एकजुटता का प्रमाण है और उनके नेतृत्व में सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी। विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने उन्हें अनुभवी और जनप्रिय नेता बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में किसानों के हितों की प्रभावी रक्षा होगी। वहीं सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने इसे जनपद के लिए गर्व का विषय बताया।
चौधरी शिवेंद्र सिंह ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। इसके पूर्व आईटीएम इंजीनियरिंग कॉलेज, पकड़ी चौराहा और महुआवा में भी विभिन्न जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रमेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी सहित अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।