फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Newly appointed DM Santosh Kumar Sharma took charge

Maharajganj News: नवनियुक्त डीएम संतोष कुमार शर्मा ने कार्यभार ग्रहण किया

Thu, 22 May 2025 09:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 22 May 2025 09:16 PM IST
विज्ञापन
Newly appointed DM Santosh Kumar Sharma took charge
महराजगंज। नवनियुक्त जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने अपना पदभार ग्रहण किया। सबसे पहले विद्युतकर्मियों की हड़ताल और कानून व्यवस्था के दृष्टिगत आयोजित वीसी में प्रतिभाग किया। उसके बाद उन्होंने कोषागार में अपना पदभार ग्रहण किया। जिलाधिकारी मूलतः जिला सोनभद्र के हैं। ये 1999 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। इन्होंने अपने प्रशासनिक जीवन की शुरुआत उपजिलाधिकारी नैनीताल के रूप में किया। इन्होंने गाजीपुर, नैनीताल, चंपावत, लखनऊ, ऊधमसिंह नगर, बरेली, शाहजहांपुर, बंदायूं, बलिया, संतकबीर नगर और बरेली के उपजिलाधिकारी के रूप में कार्य किया। इसके उपरांत उन्होंने पीलीभीत के सिटी मजिस्ट्रेट और बागपत के अपर जिलाधिकारी की जिम्मेदारी भी संभाली। जिलाधिकारी अलीगढ़, कानपुर नगर और शाहजहांपुर के नगर आयुक्त भी रहे हैं। वर्तमान में अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के सीईओ और नगर आयुक्त अयोध्या के रूप में कार्यरत थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed