फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   New trainers will be deployed soon for Chief Minister's Abhyudaya Coaching

Maharajganj News: मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के लिए जल्दी होगी नए प्रशिक्षकों की तैनाती

Sat, 19 Apr 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 19 Apr 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
New trainers will be deployed soon for Chief Minister's Abhyudaya Coaching
महाराजगंज। सिविल सेवा के साथ ही नीट एवं जेईई की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग का संचालन जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में हो रहा है। शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए तैयारी शुरू है। प्रशिक्षकों की तैनाती के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग का उद्देश्य इच्छुक अभ्यर्थियों को मुफ्त मार्गदर्शन देकर उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने योग्य बनाना है। इस सत्र की तैयारी के तहत अध्ययन सामग्री, टेस्ट सीरीज और विषयवार मॉक इंटरव्यू की रूपरेखा तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन

शासन की गाइडलाइन के अनुसार सिविल सेवा प्रशिक्षण के लिए वही व्यक्ति प्रशिक्षक बनाए जाएंगे जिन्होंने कम से कम दो बार पीसीएस और एक बार आईएएस मुख्य परीक्षा में भाग लिया हो। इसके अतिरिक्त सहयोगी कॉलेजों के असिस्टेंट प्रोफेसर भी प्रशिक्षक के तौर पर कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेईई व नीट कोचिंग के लिए योग्यता निर्धारित करते हुए शासनादेश में कहा गया है कि संबंधित विषय से एमएससी प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण व्यक्ति ही प्रशिक्षण दे सकता है। मेडिकल प्रवेश के लिए एमबीबीएस डिग्री धारक प्रशिक्षकों को शामिल किया जाएगा। यह व्यवस्था विशेषज्ञता तथा उच्चतम शैक्षणिक मानदंडों को ध्यान में रखते हुए की गई है, ताकि अभ्यर्थियों को विषयगत गहराई के साथ तैयारी मिल सके।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रत्येक विषय के लिए साप्ताहिक टेस्ट, मासिक मूल्यांकन एवं फाइनल मॉक इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, समय-समय पर आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए सेमिनार एवं प्रेरक व्याख्यान भी आयोजित किए जाएंगे। इस प्रकार, प्रतिदिन छह घंटे तक कक्षा एवं आत्म अध्ययन के लिए समय सुनिश्चित किया गया है, जिससे अभ्यर्थी पूर्ण रूप से परीक्षा मोड में ढल सकें।

जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि मौजूदा सत्र प्रशिक्षण 30 अप्रैल को समाप्त हो जाएगा। नए सत्र की रूपरेखा तैयार की गई है। प्रशिक्षकों की तैनाती को लेकर शासन से मिली गाइडलाइन के आधार पर जल्द ही विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed