फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   new application for handicapped

Maharajganj News: जांच में 13 आवेदक मिले अपात्र, नए सिरे से लिए जाएंगे पात्रों के आवेदन

Fri, 03 Feb 2023 09:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 03 Feb 2023 09:24 AM IST
विज्ञापन
new application for handicapped
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने लाभार्थियों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल देने के लिए बनाई व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में लक्ष्य 100 के सापेक्ष प्राप्त आवेदनों में से 13 दिव्यांगों के आवेदन अपात्र मिले हैं। ऐसे में अब उन्हें मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल का लाभ नहीं मिल सकेगा। लक्ष्य को पूरा करने के लिए इच्छुक व पात्रता रखने वाले दिव्यांगों से नए सिरे से आवेदन लिया जाएगा।

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से 100 दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की जाएगी। इसके लिए आवेदन मांगे गए तो 100 ने आवेदन भी कर दिया। मगर जांच में 13 दिव्यांग ऐसे मिले जो मानकों को पूरा नहीं कर रहे थे। ऐसे में अपात्र पाते हुए उन्हें लाभार्थियों की सूची से बाहर कर दिया गया। अब भी लक्ष्य को पूरा करने के लिए 13 दिव्यांगों की आवश्यकता है। इसलिए पात्रता रखने वाले दिव्यांग आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक दिव्यांग लाभ के लिए वेबसाइट http://hwd.uphq.in पर आवेदन करें तथा उसकी हार्डकाॅपी को आठ फरवरी तक कार्यालय में जमा कराएं।
विज्ञापन


ये हैं पात्रता की शर्तें
दिव्यांग के पास 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता प्रतिशत का प्रमाणपत्र हो । आयु 16 वर्ष अथवा उससे अधिक हो । दिव्यांगजन व उसके परिवार की समस्त स्रोतों से वार्षिक आय 1.80 लाख से अधिक न हो । दिव्यांग के कमर के ऊपर का भाग स्वस्थ हो । दिव्यांग की मानसिक स्थिति व दृष्टि अच्छी हो । दिव्यांगों ने केंद्र सरकार, स्थानीय निकाय, सांसद निधि, विधायक निधि के तहत पूर्व में मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल योजना का लाभ न लिया हो ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल के लिए 13 पात्र आवेदकों की आवश्यकता है। इच्छुक व पात्रता रखने वाले दिव्यांग योजना के लाभ के लिए आवेदन करें। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर उन्हें लाभान्वित किया जाएगा।
-शांत प्रकाश श्रीवास्तव, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed