{"_id":"61ec47d592368b54211d77b4","slug":"network-problem-at-40-polling-stations-maharajganj-news-gkp4246127152","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 मतदान केंद्रों पर नेटवर्क की समस्या, मिलेगा वायरलेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 मतदान केंद्रों पर नेटवर्क की समस्या, मिलेगा वायरलेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज में नेटवर्क विहीन बूथों से सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए जिला प्रशासन की ओर से वायरलेस सेट की व्यवस्था की जाएगी। जिले मेें वैसे तो कुल 40 ऐसे मतदान केंद्र हैं जहां पर बेसिक टेलीफोन एवं मोबाइल फोन कार्य नहीं करते, मगर इसमें से सर्वाधिक 27 मतदान केंद्र भारत-नेपाल सीमा पर स्थित नौतनवां विधानसभा क्षेत्र में हैं। फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में तीन बूथ तथा सिसवा विधानसभा क्षेत्र मेें 10 बूथों पर नेटवर्क की व्यवस्था नहीं है।
जिले में तीन मार्च को छठे चरण में पांच विधानसभा क्षेत्रों में मतदान कराया जाना है। मतदान कराने के साथ ही जिम्मेदारों को समय-समय पर प्रशासन को मतदान प्रतिशत की भी जानकारी देनी होती है। ऐसे में सबसे बड़ी समस्या बूथों से सूचनाओं के आदान प्रदान में होती है। इस बार भी ऐसे 40 मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं, जहां पर नेटवर्क संबंधी समस्या है। भारत- नेपाल सीमा पर स्थित नौतनवा क्षेत्र में 27 मतदान केंद्रों के 58 मतदेय स्थल, सिसवा में 10 मतदान केंद्रों के 24 मतदेय स्थल तथा फरेेंदा में तीन मतदान केंद्रों के छह मतदेय स्थल नेटवर्क के न होने से सूचना का आदान-प्रदान नहीं कर पाते। जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि जिन मतदान केंद्रों पर नेटवर्क संबंधी समस्या होगी, वहां वायरलेस की व्यवस्था की जाएगी। जिससे समय-समय पर सूचनाओं का आदान-प्रदान हो सके।