{"_id":"6ac407a2e9dcd5191902ecaf","slug":"facility-for-preparation-of-competitive-exams-available-in-the-village-itself-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-186466-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गांव में ही मिल गई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गांव में ही मिल गई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा
विज्ञापन
भिटौली। विकासखंड घुघली की ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर खास में संचालित डिजिटल लाइब्रेरी ग्रामीण युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मददगार साबित हो रही है। यहां युवाओं को शांत और सुविधाजनक वातावरण के साथ अध्ययन के लिए डिजिटल संसाधनों की सुविधा भी मिल रही है।
पंचायतीराज विभाग, उत्तर प्रदेश की पहल पर विकसित इस डिजिटल लाइब्रेरी में विद्यार्थियों और युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा और अन्य ज्ञानवर्धक अध्ययन के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी के लिए बड़े शहरों का रुख करने की जरूरत कम हुई है।
ग्राम प्रधान मोहम्मद अकरम सिद्दीकी ने बताया कि ग्राम पंचायत के विद्यार्थियों और युवाओं को बेहतर अध्ययन का माहौल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। डिजिटल लाइब्रेरी का उद्देश्य गांव के बच्चों और युवाओं को आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराकर उनकी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को आसान बनाना है।