फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nephew attacked uncle for not giving share in mortgaged land

Maharajganj News: रेहन जमीन में हिस्सा न देने से भतीजे ने चाचा पर किया था हमला

Fri, 27 Oct 2023 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Nephew attacked uncle for not giving share in mortgaged land
आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल की हालत में सुधार
विज्ञापन

कुछ दिन पहले श्रवण ने 40 डिस्मिल खेत रेहन लिया था
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। रेहन की जमीन में हिस्सा मांगने को लेकर मामला बिगड़ा था। सदर कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी नौनिया गांव में मंगलवार सुबह भतीजे ने अपने चाचा को चाकू मार कर घायल कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, घायल चाचा श्रवण राजभर का मेडिकल काॅलेज में इलाज हो रहा है, जहां उनकी हालत में सुधार होने की बात कही गई।
जानकारी के अनुसार, पकड़ी नौनिया गांव के रहने वाल श्रवण राजभर ने गांव में रेहन जमीन किए हैं। श्रवण के बड़े भाई साधु राजभर हैं। इनका बेटा अरुण ने अपने चाचा से कहा कि अपनी जमीन में हमें हिस्सा दीजिए। चाचा ने जब इसका विरोध किया तो अरुण घर से चाकू लाकर उनके गले पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभी देखकर मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घायल श्रवण के हिस्से में एक एकड़ खेत है। कुछ दिन पहले श्रवण ने 40 डिस्मिल खेत रेहन लिए। आरोपी भतीजा चाह रहा था कि उसमें भी हिस्सा मिले। श्रवन ई-रिक्शा चला परिवार का गुजर करते हैं। उनका एक बेटा साेलह साल का अनुराग है। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि आरोपी भतीजे अरुण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। घायल की हालत में सुधार होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed