{"_id":"6a91f1a434d93ee62403f7d6","slug":"nepals-prithvi-highway-closed-cargo-trucks-pile-up-in-kathmandu-valley-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-184128-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल का पृथ्वी राजमार्ग बंद, काठमांडो घाटी में मालवाहक ट्रकों का जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल का पृथ्वी राजमार्ग बंद, काठमांडो घाटी में मालवाहक ट्रकों का जमावड़ा
विज्ञापन
सोनौली बल्खू से कलंकी तक ट्रकों का लंबा जाम ।
सोनौली से काठमांडो जाने वाले वाहनों को पोखरा के रास्ते भेजा जा रहा
मुगलिंग-नागढुंगा मार्ग पर मलबा हटाने में युद्धस्तर पर जुटी सरकारी मशीनरी
सोनौली। नेपाल में बाढ़ के कारण दो प्रमुख राजमार्गों के बंद होने से काठमांडो घाटी की आपूर्ति व्यवस्था बाधित हो गई है। पृथ्वी राजमार्ग और चीन सीमा तक जाने वाला पासंग ल्हामू राजमार्ग बंद होने के कारण बड़ी संख्या में मालवाहक ट्रक काठमांडो घाटी में फंस गए हैं। इनमें भारतीय ट्रक भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, राजधानी के कलंकी से बल्खू तक सड़क किनारे और अन्य स्थानों पर बड़ी संख्या में वाहनों का जमावड़ा है। पृथ्वी राजमार्ग के काठमांडो-मुगलिंग-नारायणगढ़ सड़क खंड के अंतर्गत धाडिंग जिले में बाढ़ के साथ आए मलबे और कीचड़ को हटाने का कार्य जारी है। गजुरी ग्रामीण नगरपालिका-5 के गलौड़ी और बहुनी भीर और गलछी ग्रामीण नगरपालिका के महेश डोभान क्षेत्र में सड़क पर जमा मलबा हटाने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है।
मुगलिंग के ट्रैफिक पुलिस अधीक्षक दिल्ली नारायण पांडे ने बताया कि शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों में मशीनों और अन्य उपकरणों की सहायता से मलबा हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क के आसपास बस्तियां होने के कारण मलबे को हटाकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाकर डंप करना पड़ रहा है। इस वजह से अपेक्षाकृत अधिक समय लग रहा है।
विज्ञापन
बहुनी भीर क्षेत्र में मलबा हटाने के लिए कुछ आवश्यक उपकरणों के पहुंचने में देरी हुई है। हालांकि गलौड़ी और महेश डोभान क्षेत्रों में जमा मिट्टी और मलबे को प्राथमिकता के आधार पर हटाया जा रहा है। सड़क को जल्द से जल्द यातायात के लिए खोलने के उद्देश्य से पूरे दिन युद्धस्तर पर कार्य जारी रहा। मुख्य मार्ग बंद होने से काठमांडो घाटी में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए सोनौली सीमा से आने वाले मालवाहक वाहनों को पोखरा होते हुए भेजा जा रहा है।
हालांकि लंबे वैकल्पिक मार्ग के कारण मालवाहक वाहनों को अतिरिक्त समय और परिवहन लागत का सामना करना पड़ रहा है। रसुवा जिले के भोटेकोशी क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ से चीन सीमा तक जाने वाला महत्वपूर्ण पासंग ल्हामू राजमार्ग भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस मार्ग के बंद होने से चीन सीमा की ओर होने वाली आवाजाही और माल ढुलाई प्रभावित हुई है।
दो प्रमुख राजमार्गों के बंद होने से इन मार्गों से होकर सामान लेकर आने-जाने वाले मालवाहक ट्रक बड़ी संख्या में काठमांडो घाटी में ही फंस गए हैं। वाहनों के जमावड़े से राजधानी के कई क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। पृथ्वी राजमार्ग को काठमांडो घाटी से नेपाल के पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग माना जाता है। इसके बंद होने के कारण विशेष रूप से सोनौली सीमा होकर आने-जाने वाले मालवाहक वाहनों के लिए पोखरा के रास्ते वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। प्रशासन और सड़क विभाग का कहना है कि मौसम अनुकूल रहने पर मलबा हटाने का कार्य शीघ्र पूरा कर पृथ्वी राजमार्ग को जल्द से जल्द यातायात के लिए खोलने का प्रयास किया जा रहा है।