फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nepali youth arrested with drugs

Maharajganj News: नशीली दवाओं के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

Tue, 19 Dec 2023 05:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 19 Dec 2023 05:34 PM IST
विज्ञापन
Nepali youth arrested with drugs
खनुआ/सोनौली। सोनौली पुलिस व सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी डांडा हेड के जवानों ने गश्त के दौरान भारत-नेपाल सीमा के फरेंदी तिवारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास से एक नेपाली युवक के पास से नशीली दवाएं बरामद की। उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा आभा सिंह ने बताया कि सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी डांडा हेड के असिस्टेंट कमांडेंट विपिन शर्मा व पुलिस के ब्रह्म कुमार उपाध्याय के संयुक्त नेतृत्व में गश्त हो रही थी। इस बीच फरेंदी तिवारी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास भारतीय सीमा क्षेत्र की तरफ से एक नेपाली युवक नेपाल जाने की फिराक में था। संदेह होने पर रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 80 इंजेक्शन बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कयामुद्दीन निवासी बीरगंज थाना पोखरिया नेपाल बताया। उसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed