फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nepali national arrested with 230 bottles of Nepali liquor.

Maharajganj News: 230 शीशी नेपाली शराब के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

Sat, 27 Jun 2026 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Nepali national arrested with 230 bottles of Nepali liquor.
निचलौल पुलिस और एसएसबी ने की संयुक्त कार्रवाई, आबकारी अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

महराजगंज। निचलौल पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार की देर रात 230 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सीमा पर स्थित स्तंभ संख्या-501 के पास रेगहिया पुलिस चौकी और एसएसबी की संयुक्त टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान नेपाल की ओर से भारत में प्रवेश कर रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 230 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद हुई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अंकित सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब को जब्त कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed