{"_id":"6a50072b2d7b43c37603d501","slug":"nepali-girl-climbing-tree-trap-afra-tafri-maharajganj-news-c-206-1-mhg1035-180847-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पेड़ पर चढ़ी नेपाली युवती लगाने लगी फंदा, अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पेड़ पर चढ़ी नेपाली युवती लगाने लगी फंदा, अफरा-तफरी
विज्ञापन
नशे मे पेड़ पर चढ़ी युवती को उतारती चौक पुलिस।
युवती ने पेड़ पर ही दुपट्टे का फंदा बना लिया बांध लिया गले में, नीचे उतरने से करती रही इनकार
चौक-महराजगंज मार्ग स्थित एक बाइक एजेंसी के पास आम के पेड़ पर चढ़ी युवती
बिजली निगम की गाड़ी बुलाकर पुलिस ने युवती को उतरवाया नीचे
मिठौरा। चौक थाना क्षेत्र के नगर पंचायत में बृहस्पतिवार को एक नेपाली युवती नशे की हालत में चौक-महराजगंज मार्ग स्थित एक बाइक एजेंसी के पास आम के पेड़ पर चढ़ गई। युवती ने पेड़ पर ही दुपट्टे से फंदा बनाकर गले में बांध लिया। यह देख मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही चौक थाना प्रभारी मनीष पटेल पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर उसे नीचे उतारा। बाद में युवती को नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया।
जानकारी के अनुसार, चौक थाना क्षेत्र के चौक-महराजगंज मार्ग पर स्थित एक आम के पेड़ पर सुबह 10 बजे नेपाली युवती नशे की हालत में चढ़ गई। उसने अपना दुपट्टा पेड़ में बांध कर गले में भी बांध लिया। रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उसे नीचे उतरने के लिए कहने लगे लेकिन युवती नहीं मानी। इस दौरान कुछ ही देर में मौके पर भीड़ लग गई।
मामले की की जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर बिजली निगम का वाहन मंगवाकर किसी तरह से युवती को करीब 11 बजे नीचे उतरवाया। इस बीच एक घंटे तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में वह कुछ बोल नहीं पा रही थी। बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में थी। पुलिस युवती को चौक थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में उसके नशे की हालत में होने की बात सामने आई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि युवती किन परिस्थितियों में पेड़ पर चढ़ी और उसके साथ कौन-कौन लोग मौजूद थे। बताया जा रहा है कि वह एक आर्केस्ट्रा दल से जुड़ी हुई थी। पुलिस संबंधित लोगों से भी पूछताछ कर पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
इस संबंध में थाना प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची और युवती को पेड़ से उतरवाया। उसे थाना में लाकर भोजन कराकर सुलाया गया है। नशा उतरने के बाद उससे पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।