फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nepalese youth arrested with Nepalese currency worth 10 lakh at the Indo-Nepal border.

Maharajganj News: इंडो नेपाल सीमा पर 10 लाख नेपाली करेंसी के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

Sat, 11 Jul 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Nepalese youth arrested with Nepalese currency worth 10 lakh at the Indo-Nepal border.
एसएसबी ने शीतलापुर बॉर्डर पर घेराबंदी कर दबोचा, बाइक व मोबाइल भी जब्त; सीमा शुल्क विभाग को सौंपा
विज्ञापन

महराजगंज। 22वीं वाहिनी एसएसबी की एफ समवाय झुलनीपुर ने शुक्रवार को भारत-नेपाल सीमा से 10 लाख नेपाली मुद्रा के साथ एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक बाइक और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। एसएसबी ने बरामद सामान व आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क विभाग, निचलौल के सुपुर्द कर दिया।
एसएसबी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 2:15 बजे सीमा चौकी शीतलापुर को सूचना मिली कि एक नेपाली नागरिक सीमा स्तंभ संख्या-501 के रास्ते भारत से नेपाल की ओर अवैध रूप से नेपाली मुद्रा ले जा रहा है। सूचना पर उपनिरीक्षक (सामान्य) धनवीर सिंह रावत के नेतृत्व में विशेष गश्ती दल ने घेराबंदी की। इस दौरान भारत से नेपाल जा रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। जवानों को देखकर चालक भागने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल संख्या यूपी 56 बीबी 1913 की डिग्गी से 500 नेपाली रुपये के 2,000 नोट, कुल 10 लाख नेपाली रुपये और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान शिव कुमार कोइरी (22) पुत्र राजेंद्र कोइरी, निवासी बसहिया, जिला नवलपरासी (नेपाल) के रूप में बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने निचलौल निवासी एक व्यक्ति से छह लाख भारतीय रुपये लेकर उन्हें ठूठीबारी में नेपाली मुद्रा में बदलवाया था और 10 लाख नेपाली रुपये लेकर नेपाल जा रहा था। हालांकि वह बरामद मुद्रा से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। एसएसबी ने बरामद नेपाली मुद्रा, मोटरसाइकिल और मोबाइल जब्त कर आरोपी समेत सीमा शुल्क विभाग को सौंप दिया। प्रारंभिक जांच में मामला अवैध धन के सीमा पार लेन-देन और तस्करी से जुड़ा माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed