{"_id":"6668695eba0c15890101e69a","slug":"nepal-tiger-defeated-dharampur-team-maharajganj-news-c-206-1-go11002-124451-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल टाइगर ने धर्मपुर की टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल टाइगर ने धर्मपुर की टीम को हराया
Tue, 11 Jun 2024 08:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 11 Jun 2024 08:42 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी काॅलेज में मंगलवार से सद्भावना क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया गया। इसमें नेपाल टाइगर ने भारत के धर्मपुर को रौंदते हुए जीत दर्ज की। आठ ओवर में नेपाल ने 78 रन बनाए वहीं जवाब में धर्मपुर की टीम 56 रन पर ढेर हो गई।
महराजगंज प्रीमियर लीग रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता 2024 का पहला सद्भावना मैच खेला गया। पुलिस और राजस्व टीम के बीच हुए मैच में पुलिस टीम के कप्तान अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह तो राजस्व टीम के कप्तान सदर एसडीएम रमेश कुमार रहे। पुलिस टीम ने 10 ओवर के मैच में 99 रन बनाए जबकि राजस्व टीम कुल 64 रन ही बना सकी। इसके बाद सिसवा बाजार और घुघली बिरैचा के बीच मैच खेला गया।
सिसवा बाजार की टीम ने जीत हासिल की। कुशीनगर और स्टार 11 गबड़ुआ के बीच मैच हुआ जिसमें कुशीनगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवरों में 84 रन लक्ष्य रखा और पीछा करते हुए स्टार 11 की टीम 72 रन पर ढ़ेर हुई। अंतिम मैच मंगलपुर और राजमंदिर के बीच खेला गया जिसमें राजमंदिर ने पहले बैटिंग करते हुए 8 ओवरों में 79 रन बनाए। मंगलपुर की टीम पूरी मात्र 44 रन पर आल आउट हो गई। अंपायर की भूमिका खुर्शीद अहमद, मयंक, सुधांशु और लकी ने निर्वहन की।