{"_id":"63a8a4d3301fca2a3c4156ac","slug":"nepal-s-team-defeated-ballia-maharajganj-news-gkp462146051","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल की टीम ने बलिया को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल की टीम ने बलिया को हराया
विज्ञापन
महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के मैदान में रॉयल स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित ठाकुर शिवकुमार सिंह स?
- फोटो : MAHARAJGANJ
नेपाल की टीम ने बलिया को हराया
ठाकुर शिवकुमार सिंह स्मारक आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता
सिसवा बाजार (महराजगंज)। स्थानीय महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के मैदान में ठाकुर शिवकुमार सिंह स्मारक आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को हुआ। पहले मैच में नेपाल ने बलिया को हराया। दूसरे मैच में बेतिया ने पडरौना को शिकस्त दी।
मुख्य अतिथि सुरेश तिवारी सहायक स्टांप आयुक्त वाराणसी ने खेल का शुभारंभ किया। पहला मैच मां कामाख्या क्लब नेपाल तथा मॉर्डन क्लब बलिया के बीच खेला गया। पहले हाफ में दोनों टीमों ने रक्षात्मक नीति अपनाई। दूसरे हाफ में दोनों टीमों के आक्रामक खेल ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
नेपाल की टीम से सुदीप दूसरे हाफ के दसवें मिनट में पहला गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई, उसके बाद नेपाल के अमित ने पच्चीसवें मिनट, सोनम ने तीसवें मिनट में लगातार दो गोल कर अपने टीम को चार गोल से बढ़त दिला दी। मॉर्डन क्लब बलिया के तरफ से तपन ने एक गोल किया। बलिया की टीम 4-1 से पराजित हो गई।
विज्ञापन
दूसरा मैच स्टूडेंट क्लब बेतिया तथा दिशा स्पोर्टिंग क्लब पडरौना के बीच खेला गया। शुरूआत में दोनों टीमें गोल करने में असफल रही। दूसरे हाफ में भी संघर्ष पूर्ण मुकाबले के बावजूद कोई टीम गोल नहीं कर सकी। ट्राईबेकर का सहारा लेना पड़ा, जिसमे बेतिया ने 5-1 पडरौना को मात दी।
मैच के निर्णायक सरफराज, अकेला सिंह, अजीत व रिंकू रहे। इस मौके पर दिग्विजय खरवार, दीपक चौधरी, शकील अहमद, सुधीर सिंह, हाशिम अंसारी, शिब्बू मल्ल आदि मौजूद रहे।