{"_id":"6aece4b52c9116ccf40ee535","slug":"nepal-police-seized-smuggled-goods-worth-902-lakh-and-also-destroyed-firecrackers-maharajganj-news-c-206-1-mhg1018-188664-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल पुलिस ने 9.02 लाख का तस्करी का सामान पकड़ा, पटाखे भी किए नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल पुलिस ने 9.02 लाख का तस्करी का सामान पकड़ा, पटाखे भी किए नष्ट
विज्ञापन
ठूठीबारी। भारतीय सीमा क्षेत्र से तस्करी कर नेपाल ले जाए जा रहे करीब 9.02 लाख रुपये मूल्य के सामान को नेपाल पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई के दौरान जब्त किया है। बरामद सामान को आवश्यक कार्रवाई के लिए महेशपुर भंसार (कस्टम) कार्यालय सहित संबंधित निकायों को सौंप दिया गया।
पड़ोसी देश नेपाल के नवलपरासी जिले के जिला प्रहरी कार्यालय (बर्दघाट-सुस्ता पश्चिम) और मातहत पुलिस इकाइयों ने चेकिंग के दौरान भारतीय सीमा क्षेत्र से बिना भंसार कराए चोरी-छिपे ले जाया जा रहा सामान पकड़ा। जब्त सामान की कुल कीमत 9,02,810 रुपये आंकी गई है।
इसमें 63 हजार रुपये मूल्य के साल की लकड़ी से बने दरवाजे और खिड़कियों के चौखट, दो लाख 30 हजार रुपये के विभिन्न प्रकार के कपड़े, दो लाख 47 हजार रुपये के पटाखे, एक लाख 80 हजार 200 रुपये के 103 जिंदा बॉयलर मुर्गे, एक लाख 13 हजार 600 रुपये का रंगोली का सामान, 32 हजार रुपये के 10 टीन के ड्रम और 10,010 रुपये का किराना सामान शामिल है।
विज्ञापन
जिला प्रहरी कार्यालय के सूचना अधिकारी डीएसपी मदन थापा ने बताया कि जब्त सामान आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित निकायों को सौंप दिया गया है।
अवैध पटाखे जब्त कर पानी में डुबोकर किए नष्ट
नेपाल के नवलपरासी जिले में पुलिस ने चेकिंग के दौरान 20,020 पीस अवैध पटाखे बरामद किए। पुलिस ने सभी पटाखों को कार्यालय परिसर में पानी में डुबोकर नष्ट कर दिया।
जानकारी के अनुसार, बर्दघाट सुस्ता पूर्व जिले की मध्यविन्दु नगरपालिका के वार्ड नंबर आठ स्थित चौरंगी में पूर्व-पश्चिम राजमार्ग पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान वाहनों में छिपाकर भारतीय सीमा क्षेत्र से नेपाल ले जाए जा रहे पटाखे बरामद हुए। जिला प्रहरी कार्यालय के सूचना अधिकारी डीएसपी मदन थापा ने बताया कि जब्त सभी पटाखों को पुलिस कार्यालय परिसर में पानी में डुबोकर पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।