{"_id":"662833f7536b403ab40913f4","slug":"nepal-police-raids-transport-goods-worth-lakhs-seized-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-120743-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ट्रांसपोर्ट पर नेपाल पुलिस का छापा, लाखों का सामान सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ट्रांसपोर्ट पर नेपाल पुलिस का छापा, लाखों का सामान सीज
Wed, 24 Apr 2024 03:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 24 Apr 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
-बेलहिया और सोनौली के अवैध गोदाम पर खुफिया एजेंसियों की नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनौली। बीरगंज में नेपाल पुलिस ने एक कंपनी के गोदाम में छापा डालकर लाखों रुपये का सामान सीज किया है। यह सामान भारत से चोरी छिपे नेपाल पहुंचाया गया था। सामानों को सीज कर टीम संचालक की तलाश कर रही है। नेपाल खुफिया विभाग की टीम मंगलवार को सोनौली पहुंच कर एक ट्रांसपोर्ट की निगरानी की। वहीं के भैरहवा में एक गोदाम के बारे में जानकारी ली।
सशस्त्र पुलिस उपाधीक्षक सूरज रिजाल ने बताया कि एक कंपनी के ट्रांसपोर्ट की ओर से करीब एक दर्जन ई-रिक्शा में बॉटम बनाकर सामान अपने गोदाम तक पहुंचाया जाता है। कस्टम पर तैनात सशस्त्र पुलिस ने ई-रिक्शा का पीछा किया और गोदाम पर छापा डाला। इसमें भारत से अवैध रूप से लाए गए कपड़े, काजू, स्टील के बर्तन, गैस स्टोव, लहंगा, चटाई बरामद कर भंसार विभाग को सौंप दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बेलहिया पुलिस लगी है।