{"_id":"604671fb8ebc3ed83026c7c7","slug":"nepal-maharajganj-news-gkp387616182","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल जाने वाला कोयला भारतीय क्षेत्र में डंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल जाने वाला कोयला भारतीय क्षेत्र में डंप
विज्ञापन

कुनसेरवा चौराहे के पास डंप नौ ट्रक कोयले की जांच में कस्टम टीम जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सौनौली सीमा के रास्ते नेपाल जाने वाले कोयले को भारत में डंप किया जा रहा है। यह जानकारी मिलने के बाद सौनौली कोतवाली क्षेत्र के कुनसेरवा चौराहे के पास डंप नौ ट्रक कोयले की जांच में कस्टम विभाग की टीम जुट गई।
सूत्रों के अनुसार, डंप कोयले में कुछ कोयला ऐसे भी है, जिसे वीरगंज नेपाल जाना था। कोयले को नेपाल के विभिन्न ईंट भट्ठों व फैक्ट्रियों तक जाने के लिए जीएसटी व इनवाइस पेपर भी तैयार हो चुके थे। किन्हीं कारण ट्रकों को नेपाल प्रवेश की अनुमति नहीं मिली।
नौ ट्रकों पर लदे कोयले को रविवार को नेपाल ले जाने की बजाय भारत के सोनौली कोतवाली क्षेत्र के कुनसेरवा चौराहा के पूरब एक गांव के पास खाली कर दिया गया। जिन ट्रकों का कोयला खाली कराया गया है। उनके पास वीरगंज (नेपाल) के नाम की भी इनवॉइस है। कस्टम कमिश्नर लखनऊ वेद प्रकाश शुक्ला का कहना है कि नेपाल के नाम पर आए कोयले को भारत में गिराने का मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। मामला गलत पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।