फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   nepal

शंभू के नेपाल जाने की हो रही चर्चा

Tue, 02 Mar 2021 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
nepal
शंभू के नेपाल जाने की हो रही चर्चा
विज्ञापन

खाते खुलवाकर धान बेचने का मामला : एसपी बोले- गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। किसानों के नाम से खाते खुलवाकर धान बेचने और रकम हड़पने के मुख्य आरोपित शंभू को पुलिस 12 दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सूत्रों के अनुसार, आरोपित के नेपाल जाने की भी चर्चा जोरों पर है। इस प्रकरण में छोटी रकम पर काम करने वालों को जेल भेजने में पुलिस ने जितनी तेजी दिखाई, उतनी तेजी मुख्य आरोपित को पकड़ने में नहीं दिख रही है।
सूत्र बता रहे हैं कि मुख्य आरोपित शंभू नेपाल में जाकर छिप गया है। वहीं उसकी गिरफ्तारी में लगी पुलिस की चार टीमें इधर उधर खाक छान रही हैं। लंबी खिच रही कार्रवाई से मामले को ठंडे बस्ते में डालने की कोशिश की भी चर्चा हो रही है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई तेजी से की जा रही है। पुलिस संभावित स्थानों पर छापा मारकर मुख्य आरोपित को पकड़ने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन पर शिथिलता बरतने का आरोप
महराजगंज। सपा जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन ने बताया कि पुलिस प्रशासन मुख्य आरोपित शंभू को पकड़ने में शिथिलता बरतने का आरोप लगाया है। उन्हाेंने कहा, चाहे कोल्हुई की चोरी का मामला हो या फिर धान खरीद में गड़बड़ी का मामला। सभी में लापरवाही हो रही है। इससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही है। निचलौल क्षेत्र में भी पंजीकरण में धांधली कर क्रय हुआ है। लेकिन उसकी भी जांच ठंडे बस्ते में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed