फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Travelling to Mansarovar via Nepal becomes expensive china increased rates for indians

नेपाल के रास्ते मानसरोवर जाना हुआ महंगा, भारतीय पर्यटकों के लिए चीन ने बढ़ाया शुल्क

Thu, 21 Nov 2019 05:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 21 Nov 2019 05:09 AM IST
विज्ञापन
Travelling to Mansarovar via Nepal becomes expensive china increased rates for indians
kailash mansarovar
नेपाल के रास्ते कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाले भारतीय पर्यटकों के लिए चीन ने रेट में काफी बढ़ोतरी कर दी है। चीन के इस कदम से नेपाल का पर्यटन उद्योग भी चिंतित है।
विज्ञापन


नेपाल कैलाश मानसरोवर यात्रा संघ के अध्यक्ष नारायण पोखरेल ने बताया कि चीन से 780 अमेरिकन डालर प्रति व्यक्ति रेट बढ़ा दिया है। इसके पहले नेपाल पर्यटन से जुड़े लोग केरुग के रास्ते मानसरोवर के लिए 1.30 लाख रुपये, लहासा से 2.30 लाख और हुमला से 1.70 लाख रुपये देते थे, लेकिन अब चीन के नए रुख से केरुग के रास्ते 1.85 लाख, लहासा से 3.10 लाख, हुमला से 2.60 लाख रुपये देना होगा। 
विज्ञापन


पोखरेल के अनुसार इस यात्रा के लिए चीन हर वर्ष 10 प्रतिशत रेट बढ़ाता था, लेकिन इस बार उसने 40 प्रतिशत वृद्धि कर दी है। भारत से हर वर्ष करीब 20 हजार यात्री नेपाल से इन तीन रास्तों से चीन होते हुए कैलाश मानसरोवर की यात्रा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा की रकम ज्यादा होने से अब नेपाल के रास्ते जाने वाले भारतीय पर्यटकों में कमी आने के साथ ही नेपाल पर्यटन से जुड़े लोगों को नुकसान की आशंका सताने लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed