{"_id":"6341c350be14476d15034695","slug":"nepal-elections-there-will-be-no-ban-on-vehicles-maharajganj-news-gkp453289125","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल चुनाव : वाहनों पर नहीं रहेगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल चुनाव : वाहनों पर नहीं रहेगा प्रतिबंध
विज्ञापन

भैरहवां (नेपाल)। नेपाल में आगामी 20 नवंबर को होने वाले प्रतिनिधि सभा और राज्य विधानसभा चुनाव के दिन सार्वजनिक परिवहन का संचालन जारी रहेगा। इसके पहले सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रतिबंधित रहा करती थीं जिससे आम लोगों की आवाजाही में दिक्कत होती थी। लिहाजा चुनाव आयोग ने इस बार नरम रुख अख्तियार करते हुए इसमें ढील दी है।
शनिवार को नेपाल चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी है। पिछले चुनाव में अनुमति लेकर ही वाहनों के संचालन की अनुमति दी जाती रही है। चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त दिनेश कुमार थपलियाल ने कहा कि भले ही परिवहन वाहन हमेशा की तरह नहीं चलेंगे, लेकिन परिवहन विभाग, गृह मंत्रालय के समन्वय से वाहनों को संचालित करने की अनुमति दी जाएगी।
आयोग ने यह फैसला इसलिए लिया, क्योंकि पिछले चुनावों में वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगने के बाद कई तरह की दिक्कतें पैदा हुई थीं।