फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nepal Earthquake Relief work intensified in Bajhang around 300 houses collapsed in mountains

नेपाल में भूकंप से तबाही: बझांग में राहत कार्य तेज, पहाड़ों के करीब 300 मकान गिरे, कई घरों में पड़ीं दरारें

Wed, 04 Oct 2023 10:20 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 04 Oct 2023 10:20 PM IST
सार

नेपाल में भारत से लगे सीमाक्षेत्र में भूकंप का असर नहीं है। हल्का झटका महसूस हुआ था। बुधवार को बझांग प्रशासन पीड़ितों की मदद में जुटा रहा। पहाड़ों के किनारे बसें लोगों में दहशत है।

विज्ञापन
Nepal Earthquake Relief work intensified in Bajhang around 300 houses collapsed in mountains
नेपाल में भूकंप से तबाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल के बझांग जिले में भूकंप से तबाही मच गई है। पहाड़ों के करीब 300 मकान गिर गए हैं। बचाव राहत कार्य तेज कर दिया गया। नेपाल में भारत से लगे सीमाक्षेत्र में भूकंप का असर नहीं है। हल्का झटका महसूस हुआ था। बुधवार को बझांग प्रशासन पीड़ितों की मदद में जुटा रहा। पहाड़ों के किनारे बसें लोगों में दहशत है। भूंकप आने से एक की मौत हुई है, जबकि 27 लोग घायल हैं। 25 से अधिक मकानों में दरारें पड़ गईं हैं।

विज्ञापन

जिला पुलिस कार्यालय बझांग के अनुसार, जयपृथ्वी नगर पालिका-11 ओखल की 40 वर्षीय गुणमती धामी की मौत हो गई है। पुलिस इंस्पेक्टर दीपेश चौधरी ने बताया कि धामी का एक पैर और शरीर के कुछ टुकड़े मिले हैं। जबकि 27 लोग घायल हैं। जिनका उपचार हो रहा है। इनमें से दो लोग इलाज के बाद घर लौट चुके हैं, जबकि 25 लोगों का इलाज चल रहा है। घायलों में सुनीता रोकाया, जयपृथ्वी नगर पालिका की सात वर्षीय सलीना जोशी, प्रमिला जोशी, जयपृथ्वी नगर पालिका के तीन वर्षीय नितिक बोहरा, एलिसा बाम, 15 वर्षीय अंजा रोकाया शामिल हैं।

मश्ता-3 की 13 वर्षीय सविता रोकाया, 36 वर्षीय शांतिदेवी थापा, दुर्गाथली ग्रामीण नगर पालिका-6 की 23 वर्षीय अंबार जागरी, 18 वर्षीय कमल धन्नात ग्रामीण नगर पालिका-3 के कदल और जयपृथ्वी नगर पालिका-10 के 20 वर्षीय राम परियार सहित इनके परिवार के लोग है। भूकंपों के झटकों ने बझांग में कुछ घरों और स्कूलों को नष्ट कर दिया। जिले के बाल विकास केंद्र गोलाई का भवन ध्वस्त हो गया है। पृथ्वी राजमार्ग पर अभी आवागमन ठप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed