फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nepal-Bharat Mari bus service continue again

नेपाल भारत मैत्री बस का संचालन शुरू

Mon, 01 Nov 2021 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Nepal-Bharat Mari bus service continue again
नेपाल-भारत मैत्री बस का संचालन बहाल
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। कोरोना के कारण पिछले 18 महीने से बंद नेपाल-भारत मैत्री बस सेवा बहाल हो गई है। शनिवार रात इसका संचालन फिर शुरू कर दिया गया जिससे पर्यटकों में खुशी की लहर है। 39 यात्री बस से भारत आए। हालांकि अभी भारत की ओर से मैत्री बस सेवा नेपाल नहीं जा रही है। सिर्फ नेपाल से भारत के लिए मैत्री बस सेवा बहाल की गई है।
उल्लेखनीय है कि नेपाल भारत मैत्री बस सेवा काठमांडू से दिल्ली के लिए रवाना हुई। बस शनिवार की रात सोनौली सीमा पर पहुंची। इसके बाद बस यहां से दिल्ली के लिए रवाना हुई। यह बस काठमांडू, सोनौली, गोरखपुर, लखनऊ फिर आगरा एक्सप्रेस वे से दिल्ली जाती है।
विज्ञापन

मैत्री बस के बेलेहिया टिकट काउंटर मैनेजर रमेश थापा ने बताया कि भारतीय दूतावास ने मैत्री बस के लिए परमिट देना शुरू कर दिया है। 39 यात्री नेपाल से भारत इस बस से गए हैं। भारत ने अभी तक मैत्री बस सेवा शुरू नहीं की है, वह भी जल्द शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने बताया कि कोरोना के कारण बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ा अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है। उन्होंने बताया कि मैत्री बस सेवा का संचालन होने से नेपाल से संबंध मजबूत होगा। कस्टम इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि भारतीय दूतावास की परमिट पर नेपाली वाहनों को भारत में प्रवेश दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed