फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nepal: All the tourists stranded in Mustang reached Bhairavhava safely

नेपाल : मुस्तांग में फंसे सभी पर्यटक सकुशल पहुंचे भैरहवा

Tue, 11 Oct 2022 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Nepal: All the tourists stranded in Mustang reached Bhairavhava safely
नेपाल के मुस्तांग में जेसीबी से पहाड़ से मलबा हटवाया गया। - फोटो : MAHARAJGANJ
नेपाल : मुस्तांग में फंसे सभी पर्यटक सकुशल पहुंचे भैरहवा
विज्ञापन

भैरहवा (नेपाल)। नेपाल के मुस्तांग जिले में फंसे पर्यटकों की फरियाद पर्यटन मंत्री तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल संज्ञान लिया और प्राथमिकता के आधार पर फंसे पर्यटकों को रास्ता साफ कराकर उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचने में मदद की। पर्यटन मंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से बात कर भूस्खलन से बाधित मार्ग खाली करवाया।
गौरतलब है कि नेपाल और भारत सहित अन्य देशों के पर्यटक मुक्तिनाथ धाम दर्शन के लिए गए थे। एक सप्ताह पूर्व लौटते वक्त रास्ते में दो जगह भारी भूस्खलन से मार्ग अवरुद्ध हो गया और पर्यटक उसमें फंस गए। हालत यह हो गई कि लोगों के पास के पैसे खत्म हो गए। खाने पीने के लाले पड़ गए। स्थानीय प्रशासन लोगों की फरियाद सुनने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन

फंसे हुए पर्यटकों में भैरहवा के व्यवसायी व सामाजिक कार्यकर्ता हरीश सेठिया का परिवार भी था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना काठमांडो ग्रामीण एवं शहरी विकास पर्यटन मंत्री डिल्ली बहादुर चौधरी को दी। पर्यटन मंत्री ने सूचना का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रशासन को मौके पर पहुंच कर पर्यटकों को सकुशल निकालने का आदेश दिया। पर्यटन मंत्री के निर्देश पर मुस्तांग में फंसे सभी पर्यटकों को सकुशल निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूस्खलन की वजह से रास्ते में करीब 200 कार 100 मोटरसाइकिल और 5 बसों में सवार यात्री फंसे हुए थे। सभी पर्यटक 12 घंटे का सफर कर भैरहवा पहुंचे। ग्रामीण एवं शहरी विकास पर्यटन मंत्री डिल्ली बहादुर चौधरी ने बताया कि मुस्तांग में फंसे सभी पर्यटकों को उनके गंतव्य के लिए भेज दिया गया। अब कोई नहीं फंसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed