फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   nepaal oto embulens kee shuruaat

कोरोना मरीजों के लिए नेपाल ऑटो एंबुलेंस की शुरुआत

Tue, 18 May 2021 10:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
nepaal oto embulens kee shuruaat
कोरोना मरीजों के लिए नेपाल ऑटो एंबुलेंस की शुरुआत
विज्ञापन

भैरहवां (नेपाल)। नेपाल में कोरोना मरीजों के लिए ऑटो एंबुलेंस की शुरुआत मंगलवार से की गई है। दांग जिले के मरीजों को लाने व ले जाने की सुविधा के लिए स्वंय सेवी संस्था ने नारायणपुर, घोराही और तुलसीपुर में ऑटो एंबुलेंस की शुरुआत कराई है। नारायनपुर उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष अभियान बसनेत ने बताया कि एसोसिएशन ने कोरोना मरीजों को अस्पताल ले जाने और पीसीआर जांच कराने के लिए ऑटो एंबुलेंस शुरू की है। फिलहाल पांच ऑटो एंबुलेंस काम कर रही। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन ने ऑटो चालक का बीमा कराने के साथ पीपीई किट दिए हैं।

रोटरी क्लब ऑफ डांग ने लॉकडाउन के दौरान मरीजों की सुविधा के लिए पांच और ऑटो एंबुलेंस को परिचालन में लाया है। क्लब के अध्यक्ष डॉ. चेतनारायण पांडेय ने बताया कि महामारी की इस विकराल स्थिति में कोरोना और अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए ऑटो का इस्तेमाल एंबुलेंस के रूप में किया जा रहा है। सोमवार से क्लब की ओर से पांच ऑटो से शुरू हुई थी। अब ऑटो एंबुलेंस की संख्या को बढ़ाकर दस कर दी गई है। डॉ. चेतनरायन पांडेय ने बताया कि एंबुलेंस के अलावा रोटरी के पांच चिकित्सक सोशल मीडिया के जरिए कोरोना काउंसलिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed