फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Neither the woman was identified nor the reason for the youth's death was known.

Maharajganj News: न महिला की हुई पहचान, न युवक की माैत का कारण पता चला

Mon, 06 May 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 06 May 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Neither the woman was identified nor the reason for the youth's death was known.
-युवक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण नहीं हो सका स्पष्ट, बिसरा सुरक्षित, मामा ने हत्या का लगाया है आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। चौक क्षेत्र के रुदलापुर-गौनरिया राजा सिवान के एक खेत में मिली महिला के शव की गुत्थी पुलिस अभी तक नहीं सुलझा सकी है। दूसरी ओर भिटौली थाना क्षेत्र के बरगदही में रजीउल्ला की मौत हो गई थी। मृतक के मामा ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस इसमें भी खामोश है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण का स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस ने बिसरा सुरक्षित रख लिया है। दोनों मौत के रहस्य से कब तक पर्दा उठेगा यह कहा नहीं जा सकता है।
चौक बाजार क्षेत्र के रुदलापुर तथा गौनरिया राजा सिवान के बीच मिले महिला की शव के मामले में 72 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस शव के शिनाख्त के लिए क्षेत्र में पोस्टर चस्पा कर लोगों से जानकारी देने की अपील कर चुकी है। लेकिन कुछ खास जानकारी पुलिस को नहीं मिल सकी है। शुक्रवार को सुबह गेहूं की फसल कटे खेत से लाल साड़ी पहनी एक महिला का शव बरामद हुआ था। सिर में गंभीर चोट के निशान थे। चेहरे पर खून का थक्का जमा हुआ था। आसपास के गांव में काफी प्रयास करने के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं सकी। 72 घंटे के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना है।
विज्ञापन

जिले भर के थानों में दर्ज लापता महिला के संबंध में सभी शिकायतों की कई पुलिस टीमें बारीकी से जांच कर रही है। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल जाएगा। दूसरी घटना में भी पुलिस को कुछ खास सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं भिटौली थाना क्षेत्र के बरगदही में शुक्रवार को हुए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया था। मामले में मामा ने उसके परिवार के ही सदस्यों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया।
पुलिस को दिए गए तहरीर में युवक के मामा ने जहर देकर हत्या करने की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि जायदाद के लालच में उसकी हत्या कराई है। रजिउल्लाह की मां की मौत 20 वर्ष पहले हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद पति ने दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी से पप्पू के एक बेटा और एक बेटी है। दूसरी शादी करने के बाद वह गोरखपुर में रहने लगा और पहली पत्नी के बच्चों का देखरेख करना बंद कर दिया। उसकी हरकत देख रजिउल्लाह के बाबा ने उसके नाम से एक एकड़ खेत बैनामा कर दिया। उसी खेत को हासिल करने के लिए रजिउल्लाह को बारी-बारी अपने झांसे में लेकर उसके रिश्तेदारों ने बैनामा करा लिया। उसके बाद उसे खर्चा देना बंद कर दिया।


थानाध्यक्ष पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने से बिसरा जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed