फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Negligence in eating habits increases the outbreak of gastro

Maharajganj News: खानपान में लापरवाही से बढ़ा गैस्ट्रो का प्रकोप

Thu, 23 Oct 2025 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Negligence in eating habits increases the outbreak of gastro
महराजगंज। दीपावली पर खान पान के प्रति असावधानी भारी पड़ी है। वायरल फीवर के साथ उदर रोग की समस्या भी बढ़ गई है। बुधवार 34 रोगी ओपीडी में पेट दर्द, गैस, बदहजमी, खट्टी डकार, पेट फूलने की समस्या लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच रिपोर्ट के आधार पर एहतियात व दवा का परामर्श दिया।
विज्ञापन

बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 867 रोगियों का उपचार हुआ। सर्वाधिक रोगी जहां वायरल फीवर के रहे वहीं दूसरे नंबर पर पेट की गड़बड़ी लेकर पहुंचने वाले मरीज रहे। जांच रिपोर्ट के आधार पर डाॅ. रंजन ने उदर रोगियों को गैस्ट्रो पीड़ित बताया। बताया कि त्योहार में खानपान के प्रति संयम न रखने वालों को गैस्ट्रो की चपेट में आना पड़ा है। अत्यधिक तेल, मसाला वाले गरिष्ठ भोजन की अधिकता के कारण समस्या बढ़ती है। त्योहार में लोग पूड़ी, मालपुआ व मिठाइयों का सेवन अधिक करने के कारण रोग की चपेट में पहुंचे हैं। मौसम परिवर्तन से खानपान भारी पड़ा है क्योंकि नर्म मौसम में पाचन क्रिया धीमी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed