फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   NDRF searching for dead body on suspicion of jumping into canal

Maharajganj News: नहर में कूदने की आशंका पर शव को ढूंढ रही एनडीआरएफ

Wed, 24 Jul 2024 08:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 24 Jul 2024 08:41 PM IST
विज्ञापन
NDRF searching for dead body on suspicion of jumping into canal
निचलौल। थाना क्षेत्र के बहुआर गांव के सामने खड्डा नहर में मंगलवार रात एक व्यक्ति के कूदने की सूचना मिली। बुधवार को उसके परिजनों को इसकी सूचना लगी तो वह मौके पर पहुंच गए। दोपहर बाद एनडीआरएफ टीम ने उसकी तलाश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के जयश्री निवासी हीरा प्रसाद (65) बगैर परिजनों को सूचना दिए देर शाम झुलनीपुर की ओर निकले थे, लेकिन घर नहीं लौटे। बुधवार सुबह परिजनों को जानकारी मिली कि बहुआर गांव के सामने खड्डा नहर में एक व्यक्ति कूदा है। उसका कपड़ा और चप्पल नहर के किनारे पड़ा है। सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे तो कपड़ा और चप्पल से हीरा की पहचान कर रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन

हीरा प्रसाद के दो लड़के कन्हैया और जितेंद्र प्रसाद हैं। छोटे बेटे जितेंद्र प्रसाद ने बताया की पिता को पहले चोट लगी थी। उनका इलाज चल रहा था। इन दिनों पिता की थोड़ी मानसिक स्थित ठीक नहीं थी। मंगलवार शाम को वह पिता हीरा का इलाज कराकर घर ले जा रहे थे। इसी बीच पिता सात पांच नहर पुल पर उतर गए और कुछ देर बाद घर आने की बात कहते हुए उन्हें घर भेज दिए, लेकिन पिता पूरी रात घर नहीं लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीआरएफ टीम के प्रभारी रविंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया की सूचना के आधार पर उनकी 35 सदस्यीय टीम नहर में करीब दो किलोमीटर के दायरे में शख्स के शव की काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।


इस संबंध में थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया की मामले की जानकारी मिली है। लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed