{"_id":"6a1210be92359f8b7c042e0e","slug":"ncc-is-the-second-line-of-defense-of-the-army-and-the-country-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-177862-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सैन्य व देश की द्वितीय रक्षा पंक्ति है एनसीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सैन्य व देश की द्वितीय रक्षा पंक्ति है एनसीसी
विज्ञापन
परमेश्वर सिंह पीजी कालेज में एनसीसी प्रशिक्षण के शुभारंभ में उपसिथत कैडेट्स।
फरेंदा। परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी काॅलेज आनंदनगर में 10 दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर सीएटीसी व थल सेना शिविर का भव्य शुभारंभ शनिवार को हुआ।
इस दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल मिथुन मिश्रा ने शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में जिले के 9 महाविद्यालयों के एनसीसी कैडेट व समूह मुख्यालय गोरखपुर के 11 एनसीसी बटालियन के उत्कृष्ट कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। शिविर के पहले दिन कैडेट्स को चार कंपनियों में बांटा गया।
लेफ्टिनेंट कर्नल मिथुन मिश्रा व कैंप कमांडेंट ने कैडेटों को शिविर के सुरक्षा नियमों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से कैडेट न केवल सैनिक अनुशासन का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों का भी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
एनसीसी सैन्य व देश की द्वितीयरक्षा पंक्ति है। शिविर के दौरान कैडेट्स को विभिन्न प्रकार के शारीरिक, मानसिक व सामाजिक विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें मानचित्र अध्ययन, ड्रिल, हथियारों को खोलना व जोड़ना, निशानेबाजी सहित अन्य प्रशिक्षण शामिल है। इस दाैरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन
इस अवसर पर सीनियर जेसीओ सूबेदार गुरुनाम सिंह, सुमेर सिंह, लेफ्टिनेंट डॉ. संजय शर्मा, लेफ्टिनेंट सर्वजीत सिंह, लेफ्टिनेंट संतोष कुमार, लेफ्टिनेंट जयप्रकाश, अनिल प्रजापति, रामअवतार व ऋषिकेश मौजूद रहे।