फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ncc cadates participated in firing

एनसीसी कैडेट्स ने राइफल से लक्ष्य पर की 5-5 राउंड फायरिंग

Fri, 19 Nov 2021 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
ncc cadates participated in firing
एनसीसी कैडेट्स ने राइफल से लक्ष्य पर की 5-5 राउंड फायरिंग
विज्ञापन

गांगी बाजार। रामरतन पीजी कॉलेज में शुक्रवार को कैंप के सातवें दिन भी अस्थाई फायरिंग रेंज में कैडेट्स ने लक्ष्य पर राइफल से 5-5 राउंड फायरिंग की। शेष समय में विभिन्न सैन्य विषयों की कक्षाओं के माध्यम से कैडेट्स का ज्ञान बढ़ाया गया।

एनसीसी अधिकारी आदित्यनाथ शुक्ल ने एनसीसी के उद्देश्य एकता और अनुशासन तथा उसके गठन तथा सैन्य अभ्यासों के संबंध में प्रकाश डाला। डॉ. अशोक कुमार ने आपदा प्रबंधन, विवेक सिंह ने स्वास्थ्य शिक्षा तथा सर्वजीत सिंह ने पर्यावरण एवं जलवायु विषय पर संबोधित किया। कैंप कमांडेंट कर्नल अखिलेश मिश्रा ने बताया कि 20 नवंबर 2021 को ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर वीरेंद्र सिंह कैंप का निरीक्षण करेंगे और कैडेट्स से मिलकर उनके प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी प्राप्त करेंगे। उसी दिन सायं कैंप फायर का भी आयोजन किया जाएगा। उसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न आयोजन होंगे। इस दौरान हेमंत यादव, संतोष कश्यप, राकेश साहनी, भूपेंद्र कुमार यादव, राधेश्याम रावत, सूबेदार विजय, जेसीओ केपी साहू, एसआर विश्नोई, नागेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, अशोक कुमार व कमलेश कुमार, प्रबंधक रामचंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed