{"_id":"66fb2ea840f413498e0da817","slug":"nautanwa-phc-will-be-renovated-estimate-sought-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-132529-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नौतनवा पीएचसी का होगा जीर्णोद्धार, मांगा गया प्राक्कलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नौतनवा पीएचसी का होगा जीर्णोद्धार, मांगा गया प्राक्कलन
Tue, 01 Oct 2024 04:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 01 Oct 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद के नौतनवा कस्बे में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जीर्णोद्धार शीघ्र हो सकता है। इस अस्पताल के संबंध में प्रमुख सचिव ने सीएमओ को पत्र भेजकर प्राक्कलन रिपोर्ट प्रेषित किए जाने का निर्देश दिया है। पीएचसी की दयनीय स्थिति को देखते हुए विधायक ऋषि त्रिपाठी ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को पत्र भेजा था जिसके बाद प्रक्रिया आगे बढ़ी है।
नौतनवा कस्बा नेपाल सीमा से सटा प्रमुख भारतीय कस्बा है। बावजूद यहां इलाज के लिए सरकारी सुविधा का अभाव बना हुआ है। स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कस्बे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन है, लेकिन यह इस कदर जर्जर है कि बाहर से देखने वालों को खंडहर प्रतीत होता है। मुख्य भवन के अलावा कर्मचारी आवास व बाउंड्री वाल पूरी तरह से खस्ताहाल है। इस अस्पताल में 100-150 ओपीडी प्रतिदिन होती है। लोगों की समस्या को देखते हुए वर्ष प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक को पत्र भेजकर अस्पताल की उपयोगिता के मद्देनजर इसके जीर्णोद्धार की मांग की थी। उप मुख्यमंत्री ने विभाग के प्रमुख सचिव को इसका संज्ञान लेने के लिए प्रतिलिपि भेजी थी। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने महराजगंज सीएमओ को पत्र जारी करते हुए अस्पताल का प्राक्कलन उपलब्ध कराने के लिए कहा है। नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि सरकार हर वर्ग को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। अस्पताल का कायाकल्प होने पर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। मुख्य चिकित्साधिकारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रमुख सचिव का पत्र मिला है। शीघ्र रिपोर्ट बनवाकर प्रेषित की जाएगी।