फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nautanwa-Nakaha passenger train remained cancelled for the third day

Maharajganj News: तीसरे दिन भी निरस्त रही नौतनवा-नकहा सवारी गाड़ी, यात्री परेशान

Fri, 04 Jul 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 04 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Nautanwa-Nakaha passenger train remained cancelled for the third day
घंटों इंतजार के बाद ट्रेन निरस्त होने की सूचना पर निराश लौटे यात्री
विज्ञापन

नौतनवा। गोरखपुर-नौतनवा रेलखंड पर चलने वाली नकहा-नौतनवा गाड़ी बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन भी निरस्त रही। घंटों इंतजार करने के बाद ट्रेन के निरस्त होने की जानकारी होने पर यात्रियों को स्टेशन से वापस निराश लौटना पड़ा। यात्री अतिरिक्त धन और समय की क्षति का सामना कर किसी तरह निजी साधनों से अपने-अपने गंतव्य को रवाना हुए।
जानकारी के मुताबिक, नकहा जंगल रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन दोपहर 2:50 बजे चलकर 55071 पैसेंजर ट्रेन शाम को 5:15 बजे नौतनवा रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है। यहां से फिर वही ट्रेन 55072 बनकर 6:55 पर नकहा के लिए प्रस्थान करती है। ग्रामीणों का कहना है कि बृहस्पतिवार को उक्त ट्रेन से अपने गंतव्य को जाने के लिए दर्जनों की संख्या में यात्री नौतनवा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। घंटों इंतजार कराने के बाद रेल प्रशासन की ओर से ट्रेन निरस्त रहने की सूचना सार्वजनिक की गई। ट्रेन निरस्त होने की सूचना से यात्रियों में खलबली मच गई। कुछ समय तक इंतजार करने के बाद यात्री रोडवेज बस एवं अन्य निजी साधनों से किसी तरह अपने गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम ने बताया कि 55071 एवं 55072 गोरखपुर-नकहा सवारी गाड़ी के निरस्त रहने की जानकारी दी गई। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल यात्रियों को इससे अवगत करा दिया गया। इसके बाद यात्री अपनी सुविधा अनुसार विभिन्न साधनों से गंतव्य को रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed