फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nautanwa merchants in the torch marches

नौतनवा में व्यापारियों ने मशाल जुलूस निकाला

Thu, 17 Mar 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Thu, 17 Mar 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Nautanwa merchants in the torch marches
नौतनवा में व्यापारियों ने एक्साइज ड्यूटी के विरोध में मशाल जुलूस निकाला।
नौतनवा में   स्वर्ण व्यवसायियों और कारीगरों ने केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए एक्साइज ड्यूटी के विरोध में बृहस्पतिवार की देर शाम नगर में मशाल जुलूस निकाला और वित्त मंत्री का पुतला फूंककर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


स्वर्णकार संघ अध्यक्ष भुआल वर्मा ने कहा कि  नरेन्द्र मोदी की सरकार एक तरफ जहां मेक इन इंडिया को बढ़ावा दे रही है। वहीं वित्त मंत्री मोदी के सपनों को तोड़कर सर्राफा व्यापारियों पर उत्पाद शुल्क लगा दिए। जिससे स्वर्ण व्यापारी सड़कों पर उतर आए हैं। एक्साइज ड्यूटी वापस लेने तक दुकानें बंद कर केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन करते रहेंगे। इस मौके पर संतोष वर्मा, मनीष वर्मा, दुर्गा वर्मा, सोनू वर्मा, त्रिलोकी वर्मा, राजू वर्मा, जगदीश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जन समस्याओं को लेकर व्यापारियों की एक बैठक बृहस्पतिवार को हुई। हाथ उठा कर व्यापार मंडल के चुनाव की परंपरा खत्म कर दोबारा चुनाव कराने की मांग की है। भारत-नेपाल मैत्री समाज के उपाध्यक्ष व दवा व्यवसायी मोहम्मद शाहिद के नेतृत्व में एक बैठक हुई। शाहिद ने बताया कि व्यावसायिक हितों के लिए 20 साल से हाथ उठा कर चुनाव की प्रक्रिया को समाप्त करना होगा। समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत सभी पदों पर जो कई साल से एक ही व्यक्ति काबिज हैं। अनिल मद्देशिया, अब्दुलाह शेख, अशोक मोदनवाल, प्रेम कुमार, राधेश्याम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा भुगतान की मांग की
निचलौल। मनरेगा मजदूरों के भुगतान के लिए ग्राम प्रधान ने बीडीओ को पत्र लिखा है। मेघौली के ग्राम प्रधान मुस्तकीम ने कहा है कि पंचायत चुनाव के बाद मनरेगा कार्याें पर अधिकारियों द्वारा दबाव दिया गया। कार्य कराने के बाद मजदूरी नहीं दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed