फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nautanwa Deputy Registrar retired advocate's strike ends

Maharajganj News: नौतनवा के उपनिबंधक कार्यमुक्त अधिवक्ता का धरना समाप्त

Thu, 28 May 2026 02:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Nautanwa Deputy Registrar retired advocate's strike ends
नौतनवा। सहायक महानिरीक्षक निबंधन आलोक शुक्ला ने उपनिबंधक नौतनवा को कार्यमुक्त कर तहसील में 252 दिनों से आंदोलन कर रहे अधिवक्ता नागेंद्र प्रसाद शुक्ला का धरना बुधवार को समाप्त करा दिया।
विज्ञापन

बता दें कि अधिवक्ता नागेंद्र प्रसाद विगत 252 दिनों से उपनिबंधक के खिलाफ आंदोलनरत थे। हाल ही में उपनिबंधक का मुरादाबाद तबादला होने के बाद एआईजी ने उनसे धरना समाप्त करने की मांग की थी, लेकिन अधिवक्ता शुक्ला उपनिबंधक के कार्यमुक्त होने के बाद ही धरना समाप्त करने की जिद पर अड़े रहे। बुधवार की सुबह सहायक महानिरीक्षक निबंधन आलोक शुक्ला शासनादेश के अनुसार उपनिबंधक को नौतनवा से कार्यमुक्त करने के बाद औपचारिक पत्र लेकर नौतनवा तहसील पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारी नागेंद्र प्रसाद शुक्ला को पत्र सौंपकर उनका धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

इस दौरान रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव, दयानंद यादव, मनोज कुमार मिश्रा, महेंद्र त्रिपाठी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed