फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nautanwa Chhapra Intercity canceled, long distance passengers worried

Maharajganj News: नौतनवा छपरा इंटरसिटी निरस्त, लंबी दूरी वाले यात्री परेशान

Sun, 09 Feb 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 09 Feb 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Nautanwa Chhapra Intercity canceled, long distance passengers worried
नौतनवा। गोरखपुर-नौतनवा रेल खंड पर ट्रेनों की संख्या कम होने से यात्रियों को काफी समस्या हो रही है। इससे गोरखपुर या अधिक दूरी के यात्रियों को अधिक किराया देकर रोडवेज बस से यात्रा करना पड़ता है या शाम की पैसेंजर ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

सप्ताह में रविवार को नौतनवा छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त होने से लगभग 8 घंटे तक यात्रियों को शाम की ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। नौतनवा रेलवे स्टेशन से गोरखपुर जाने के लिए इस समय सुबह में 6.05 बजे 57116 डेमू सवारी गाड़ी रोजाना नौतनवा से गोरखपुर जाती है। 55069 पैसेंजर ट्रेन सुबह 6:45 बजे नकहा जंगल से चलकर 8:55 पर नौतनवा पहुंचती है।
विज्ञापन

55070 पैसेंजर ट्रेन 9:40 बजे नौतनवा से चलकर गोरखपुर जाती है। इसके अलावा 15105 छपरा नौतनवा इंटरसिटी एक्सप्रेस व 15106 नौतनवा छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस सप्ताह में रविवार को निरस्त रहती है। यह एक्सप्रेस ट्रेन 12 :25 बजे नौतनवा रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है और 3:00 बजे प्रस्थान करती है। दुर्ग एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार नौतनवा से दुर्ग के लिए जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को दुर्ग एक्सप्रेस 11:35 बजे जाने के बाद कोई ट्रेन न होने से यात्रियों को काफी समस्या होती है। यात्रियों को करीब 8 घंटे इंतजार करने के बाद शाम 6:55 बजे 55072 पैसेंजर ट्रेन नकहा जंगल के लिए जाती है। इस बीच में कोई ट्रेन न होने से अधिक दूरी तक यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी समस्या होती है।

रविवार को नौतनवा रेलवे स्टेशन पर लंबी यात्रा करने वाले ट्रेन के इंतजार में बैठे थे। ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहीं गाजीपुर की लालमुनि देवी ने बताया कि वह नेपाल के भैरहवा में आंख का इलाज कराने गई थीं जब स्टेशन पर आई तो पता चला कि इंटरसिटी निरस्त है शाम को ट्रेन है।
गाजीपुर के बोगनापरी गांव की चानमती, मनराजी देवी ने बताया कि नेपाल आंख का इलाज कराने गए थे लौटे तो कोई ट्रेन नहीं मिली। बस से यात्रा करने में ट्रेन की अपेक्षा अधिक किराया देना पड़ता है।

यात्री अक्षय चौहान का कहना है कि वह अपने दादी रजनी की आंख का दवा कराने नेपाल गए थे। बस में भीड़ और अधिक किराया होने से ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। लालसा देवी ने बताया कि नेपाल दवा कराने गई थी। करीब 12 बजे स्टेशन पहुंची तो ट्रेन न होने से शाम वाली ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम ने बताया कि नौतनवा छपरा इंटरसिटी सप्ताह में रविवार को निरस्त रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed