फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   national lok adalat

महाराजगंज: राष्ट्रीय लोक अदालत में 12 साल बाद मिला दुर्घटना हित लाभ

Sun, 12 Feb 2023 04:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 12 Feb 2023 04:52 AM IST
विज्ञापन
national lok adalat
पुराने वादों के निस्तारण पर पीड़ितों के खिले चेहरे, अब तारीख देखने से मिलेगी मुक्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। अदालत की तारीख पर सुनवाई झेलते हुए वादाकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में राहत मिली तो चेहरे खिल गए। किसी का मामला 12 साल निस्तारित हुआ तो किसी का छह साल में मामला सुलझा। शनिवार सुबह से ही दीवानी न्यायालय परिसर में वादकारियों की भीड़ लगी रही। अलग-अलग तरह के मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर हुआ।
वर्ष 2018 का मामला जितन और छोटेलाल के बीच उलझा रहा। दोनों पक्ष तारीख देखने आते थे। राष्ट्रीय लोक अदालत में दोनों के पक्षों के बीच सुलह-समझौते के आधार के 2,70,000 रुपये का मामला सुलझ गया। चेक बाउंस होने के मामले को लेकर वाद दाखिल हुआ था। पांच साल बाद मामला सुलझने पर दोनों ने राहत महसूस की। यह मुंसिफ न्यायालय में चल रहा था।
विज्ञापन

वर्ष 2021 का दुर्घटना प्रतिकर वाद गायत्री एवं इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस के बीच चल रहा था। कंपनी से पांच लाख रुपये प्रतिकर अदा किया। दो साल बाद यह मामला सुलझा तो गायत्री ने संतोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में त्वरित न्याय मिला है। यह वादकारियों के लिए लाभप्रद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2011 से अरमान एवं संतोष के बीच चल रहा मुकदमा सुलझ गया। दुर्घटना प्रतिकरण वाद दाखिल हुआ था। 25 हजार रुपये दुर्घटना प्रतिकर देने के बाद मामला निस्तारित हो गया। 12 साल बाद यह मामला सुलझने पर दोनों ने राहत महसूस की।
इसी तरह से वर्ष 2017 से आदित्य एवं विद्यापति के बीच दुर्घटना प्रतिकरण बाद सुलझ गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में इसी तरह से तमाम पुराने वादों का निस्तारण हुआ। न्याय मिलने पर पीडि़तों के चेहरे खिले गए।


48,077 वादों का निस्तारण किया गया
महराजगंज। जनपद न्यायाधीश जय प्रकाश तिवारी, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक, डॉ. कौस्तुभ ने राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 48,077 वादों का निस्तारण किया गया। यह अब तक राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित वादों की अधिकतम संख्या है। इसके अतिरिक्त समस्त राजस्व एवं चकबंदी न्यायालयों द्वारा 42,594 लंबित वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed