फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nation will remember martyr Pankaj's sacrifice: Union Minister

शहीद पंकज के बलिदान को याद रखेगा राष्ट्र : केंद्रीय मंत्री

Fri, 12 Aug 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Nation will remember martyr Pankaj's sacrifice: Union Minister
हरपुर बेलहियां गांव में शहीद पंकज त्रिपाठी की पत्नी से राखी बंधवाते केंय वित्त राज्य मंत्री पंक? - फोटो : MAHARAJGANJ
शहीद पंकज के बलिदान को याद रखेगा राष्ट्र : केंद्रीय मंत्री
विज्ञापन

- पंकज चौधरी ने शहीद की पत्नी से बंधवाई राखी
फरेंदा। क्षेत्र के हरपुर टोला बेलहिया में शुक्रवार को पुलवामा हमले में शहीद पंकज त्रिपाठी के घर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी पहुंचे। शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी। केंद्रीय मंत्री ने शहीद की पत्नी से राखी बंधवाई।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा शहीद पंकज त्रिपाठी के बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा। शहीद के पिता ओमप्रकाश त्रिपाठी, भाई शुभम त्रिपाठी व पुत्र प्रतीक व परिजनों को ढाढ़स देते हुए कहा कि उन्हें ऐसे बेटे पर गर्व है।
विज्ञापन

देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को पूरा देश नमन कर रहा है। देश की जवानों की बदौलत हम सब चैन की नींद सोते हैं। रक्षाबंधन के त्यौहार पर शहीद के परिजन राज्यमंत्री को अपने बीच पाकर भावुक हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा शहीद पंकज त्रिपाठी की शहादत पर देश को नाज है। देश के लिए कुर्बान होने वाले जवानों को देश का हर नागरिक नमन कर रहा है। जिनके याद में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी, पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष गुलाब चौरसिया, पूजन चौधरी, इंद्रजीत चौधरी, अशोक जायसवाल, राम नारायण शुक्ला, राकेश जायसवाल, विनोद प्रजापति के अलावा शहीद के परिजन मौजूद रहे।

शहीद भाई को राखी भेंट की
फरेंदा। पुलवामा में शहीद पंकज त्रिपाठी की बहन सीमा त्रिपाठी शहीद स्मारक पहुंची। नम आंखों से शहीद भाई की प्रतिमा पर राखी भेंट की तो सबकी आंखों से आंसू छलक पड़ा। शहीद के भाई शुभम त्रिपाठी ने अपनी बड़ी बहन को ढाढ़स बंधाते हुए उनकी सुरक्षा का वचन दिया। शहीद की बहन ने स्मारक पर ही भाई शुभम सहित अन्य सुरक्षाकर्मियों को राखी बांध कर रक्षा का वचन लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed