{"_id":"5de160398ebc3e548f557ae6","slug":"nasbandi-maharajganj-news-gkp3312780120","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर ब्लॉक से नसबंदी के लिए खोजे जा रहे पांच पुरुष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर ब्लॉक से नसबंदी के लिए खोजे जा रहे पांच पुरुष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर ब्लॉक से नसबंदी के लिए खोजे जा रहे पांच पुरुष
महराजगंज। अब हर ब्लॉक में नसबंदी के लिए पांच पुरुष खोजे जा रहे हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी सीएचसी अधीक्षकों को जरूरी निर्देश दिया गया है। जिले में पुरुष नसबंदी पखवाड़ा चल रहा है। पुरुष नसबंदी की संख्या बढ़ाए जाने के लिए सभी ब्लॉकों में पांच-पांच पुरुष की नसबंदी कराने के लिए निर्देश दिया गया है।
जानकारी के अनुसार जिले में 4 दिसंबर तक पुरुष नसबंदी पखवाड़ा मनाया जाएगा। जिसमें सभी ब्लॉक में कम से कम 5 पुरुषों के नसबंदी कराई जानी है। बीते दिन 28 नवंबर को निचलौल और रतनपुर ब्लॉक में कुल छह पुरुषों की नसबंदी हुई है। लेकिन अन्य ब्लॉकों से नसबंदी की सूचना नहीं भेजी गई है। वहीं, अप्रैल से अक्तूबर 2019 तक जिले में कुल 22 परुषों ने नसबंदी कराया था। एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पुरुष नसबंदी बढ़ाने के लिए सभी सीएचसी स्तर पर कैंप लगाए जा रहे हैं। प्रत्येक ब्लॉक स्तर से 5 पुरुष नसबंदी कराने का निर्देश दिया गया। जिससे जिले में परिवार नियोजन कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।