फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nari Shakti Vandan Act is a historic step in women empowerment.

Maharajganj News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तीकरण में ऐतिहासिक कदम

Thu, 16 Apr 2026 02:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Nari Shakti Vandan Act is a historic step in women empowerment.
सिसवा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन मे बीजेपी ने निकाली रैली सिसवा। 
भारतीय जनता पार्टी ने बाइक रैली निकाल पूरे नगर का किया भ्रमण
विज्ञापन

महाराजगंज । नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को बाइक रैली का आयोजन किया। रैली का शुभारंभ कलक्ट्रेट परिसर से हुआ। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।


रैली में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए, जिनमें महिलाओं की संख्या देखने को मिली। कार्यकर्ताओं ने पूरे नगर में भ्रमण किया। रैली विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए नगर के मुख्य स्थल सक्सेना तिराहे पर पहुंची, जहां सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 16 अप्रैल से लोकसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है, जिसमें इस अधिनियम पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

संजय पांडेय ने कहा कि इस कानून के माध्यम से महिलाओं को राजनीति में अधिक प्रतिनिधित्व मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस संदेश को हर गांव और हर घर तक पहुंचाएं। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने अपने संबोधन में केंद्र व प्रदेश सरकार की महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यक्रम में जिला महामंत्री बबलू यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री कुरसेद अंसारी, मधुर सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ. फरीदा इरम, सरोज पांडेय, जिला मंत्री सुमित्रा भारती, महिला मोर्चा जिला महामंत्री एडवोकेट वंदना तिवारी, मंडल अध्यक्ष अशोक पटेल, हेमंत गुप्ता, नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed