फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Narayangarh-Muglin road to remain partially closed for five days to prevent landslides.

Maharajganj News: भूस्खलन रोकने को नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क पांच दिन तक रहेगी आंशिक रूप से बंद

Mon, 07 Sep 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Narayangarh-Muglin road to remain partially closed for five days to prevent landslides.
पांच दिनों तक अलग-अलग समय में आंशिक रूप से बंद रहेगी सड़क
विज्ञापन

सोनौली। नेपाल के चितवन में तुईन खोला के संवेदनशील हिस्से में भूस्खलन रोकने के लिए नारायणगढ़-मुगलिंग सड़क पर काम शुरू किया जाएगा। इसके चलते सड़क पांच दिनों तक अलग-अलग समय में आंशिक रूप से बंद रहेगी। स्थानीय प्रशासन ने सोमवार सुबह से यातायात को नियंत्रित करने का निर्णय लिया है।

चितवन के प्रमुख जिला अधिकारी गणेश आर्याल की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, कृष्णभीर में सड़क रखरखाव के दौरान बंद रहने वाले समय का उपयोग तुईन खोला में भूस्खलन नियंत्रण के लिए किया जाएगा। इस दौरान खतरनाक ढलान वाले हिस्से की खुदाई कर वहां जमा मिट्टी और भूस्खलन की चपेट में आने वाले हिस्से को हटाया जाएगा। तुईन खोला में लगातार भूस्खलन की घटनाओं के कारण सड़क पर यातायात प्रभावित होता है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से ढलान के ऊपरी हिस्से को हटाकर भूस्खलन का खतरा कम करने का काम किया जा रहा है। इससे सड़क को सुरक्षित बनाने और यातायात सुचारु रखने में मदद मिलेगी। काम के दौरान सड़क को कुछ समय के लिए यातायात के लिए खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि सुबह 8 से 8:30 बजे, 10:30 से 11 बजे, दोपहर 1 से 1:30 बजे, शाम 3:50 से 4 बजे और शाम 6 बजे के बाद वाहनों की आवाजाही की अनुमति रहेगी। बाकी समय में सड़क पर वाहनों को रोककर ढलान कटान और मिट्टी हटाने का काम किया जाएगा। कृष्णभीर में सड़क रखरखाव का काम पूरा होने और यातायात सामान्य होने तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed