फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Narayan-Muglin road closed

भूस्खलन के कारण नारायणगढ़-मुगलिन मार्ग पुन: अवरुद्ध

Fri, 03 Sep 2021 06:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
Narayan-Muglin road closed
भूस्खलन के कारण नारायणगढ़-मुगलिन मार्ग फिर अवरुद्ध
विज्ञापन

महराजगंज/सोनौली। सात दिन के बाद सोनौली- काठमांडू मार्ग पर आवागमन शुरू होने के चौबीस घंटे के बाद शुक्रवार को फिर भूस्खलन से जाम की स्थित बन गई। चितवन जिले के इच्छाकमाना ग्राम नगर पालिका-6 में शुक्रवार सुबह भूस्खलन से सड़क पर जाम हो गया।
ईस्ट-वेस्ट हाईवे पर वेस्ट नवलपरासी के दाऊने में भूस्खलन के कारण परिवहन सेवा प्रभावित हो गई है। शुक्रवार सुबह दौन्ने में खुरसानी नदी के पास भूस्खलन के कारण सेवा प्रभावित हुई जिससे खुलने की आस में बृहस्पतिवार को भारत से नेपाल पहुंचे भारतीय ट्रक फिर से फंस गए हैं।
विज्ञापन

जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे भूस्खलन होने पर सड़क जाम कर दिया। बारिश हो रही है और भूस्खलन रुका नहीं है। बारिश के कारण भूस्खलन के मलबे को हटाने काम शुरू नहीं हुआ है। पुलिस ने कहा कि दोनों तरफ भूस्खलन से सड़क अवरुद्ध हो गई थी। भूस्खलन के बाद नारायणगढ़-मुगलिन मार्ग खंड से गुजरने वाले वाहनों को रोक दिया गया है। नवलपरासी इलाके में बृहस्पतिवार रात से बारिश हो रही है। पूर्व से आने वाले वाहनों को दुमकीवास में और पश्चिम से आने वाले वाहनों को बर्दघाट पर रोक दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सूचना पुलिस अधिकारी दिलीप गिरी ने बताया कि नारायणगढ़-मुगलिंग मार्ग चितवन के इच्छाकमाना ग्राम नगर पालिका-6 के पंचकिलो में भूस्खलन से दोतरफा सड़क अवरूद्ध हो गई है जिससे सड़क के दोनों तरफ जाम की स्थिति बन गई है। पुलिस ने सभी से सड़क खुलने तक वैकल्पिक उपाय करने का आग्रह किया है।
भूस्खलन से व्यापार हुआ प्रभावित
नेपाल में करीब आठ दिनों से लगे जाम के कारण भारत नेपाल सीमा सोनौली से एक्सपोर्ट प्रभावित हुआ है। नेपाल के व्यापारियों ने भारत से आने वाले अपने सामान को रास्ते में रोक दिया है। जो सोनौली पहुंच गई है। उन्हें बॉर्डर पर रोका गया है। जिससे करीब आठ दिनों में नेपाल भंसार को करोड़ों के राजस्व का नुकसान हुआ है। भैरहवा भंसार कार्यालय सूचना अधिकारी तीर्थ राज पासवान ने बताया कि डंप माल पास हो रहे हैं। नुकसान का आकलन अगले माह पता चलेगा।
व्यापारियों को काफी नुकसान
बाढ़ और भूस्खलन के कारण भारतीय ट्रांसपोर्ट एवं व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। ट्रक स्वामी गुफरान खान ने बताया कि जो ट्रक एक महीने में 4 चक्कर काठमांडू का लगाते थे, उन्हें एक ही चक्कर से संतोष करना पड़ेगा।

गाड़ियों की संख्या हुई कम
नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण नेपाल जाने वाली गाड़ियों की संख्या कम हो गई है। नेपाल के व्यापारियों ने रास्ता जाम होने के कारण लोडिंग रोक दिया है तो भाड़े के कारण सोनौली के ट्रांसपोर्टरों ने सामान अनलोड कर गाड़ियों को वापस भेज रहे हैं। ट्रांसनेपाल चीफ रवि पारिख ने बताया कि भूस्खलन के कारण ट्रकों की संख्या करीब 300 के करीब रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed